विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड के अलग-अलग स्थानों पर विविध जन जागरूकता कार्यक्रम हुए संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार आज 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अंतर्गत अमरपुर विकासखंड जिला डिंडोरी के सेक्टरों में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें ग्राम डुंडी सरई बेल नाल में कच्चा अस्थाई बांध का निर्माण , ग्राम बटिया में जल संगोष्ठी कार्यक्रम ,ग्राम आमगांव में जल संगोष्ठी एवं जल स्रोतों की साफ सफाई, भाखा रैयत में जल स्रोतों की साफ सफाई तथा देवनाला में जल संगोष्ठी एवं जल संरक्षण के अंतर्गत बोरी से गेट बंद किया गया। सभी स्थानों में जल संगोष्ठी के माध्यम से उपस्थित ग्राम वासियों को जल के महत्व एवं उसका सदुपयोग और जल के दुरुपयोग के परिणाम को बताते हुए जलवायु परिवर्तन और वैश्विक जल संकट से निपटने के लिए जल स्रोतों के संरक्षण ,अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण, शोक पीट निर्माण , मेड बंधान ,तालाबों का निर्माण कर जल को रोका जा सकता है तथा पेड़ों की कटाई को रोकना ,पॉलिथीन का उपयोग कम करने को कहा गया जिससे प्रकृति संतुलित रहे और आने वाले समय में जल संकट को कुछ हद तक टाला जा सके।
उपरोक्त कार्यक्रमों में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अमरलाल धुर्वे तथा डुंडी सरई सरपंच सुशीला मरावी, भाखा माल सरपंच देवेंद्र sandya तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के मैटर्स मनोज कुमार तंतुवाय, अशोक कुमार यादव, लाल सिंह ठाकुर, तिलक सिंह सैयाम ,राधेश्याम वनवासी तथा नवांकुर संस्थाओं से राकेश कुमार मरावी ,गणेश केवर्ट ,अरविंद यादव ,श्याम सिंह धुर्वे ,धोबी सिंह परस्ते तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास के छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी सम्मिलित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

