ग्राम टिकरिया मे हुये अंधे हत्याकांड का डिण्डौरी कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
दिनांक 20.03.25 को थान सिंह धुर्वे पिता स्व0 मंगलू सिंह धुर्वे उम्र 26 साल निवासी ग्राम टिकरिया थाना डिण्डौरी का थाना कोतवाली डिण्डौरी मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी मझली बहन भूरी बाई धुर्वे पिता स्व. मंगलू सिंह धुर्वे जाति बैगा उम्र 25 साल निवासी ग्राम टिकरिया की गांव के पास भर्रा मे मृत हालत मे पडी हुयी है, जिसके गले मे एवं पेड मे साडी से फंदा फंसा हुआ है, की सूचना पर थाना कोतवाली डिंडौरी में मर्ग क्रमांक 09/25 धारा 194 BNSS का कायम कर जाँच में लिया गया । मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्यवाही बाद मृतिका के शव का पीएम जिला अस्पताल डिंडौरी से कराया गया, मामले के प्रार्थी थान सिंह धुर्वे व गवाह खुशी बाई के कथन लेख बद्ध किये गये हैं । जॉच दौरान मौके पर पाये गये साक्ष्य एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका भूरी बाई पिता स्व मंगलू सिंह धुर्वे उम्र 25 साल निवासी टिकरिया की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर देना व हत्या छिपाने की गरज से आत्महत्या का स्वरूप देने के उददेश्य से मृतिका के शव को पलाश के पेड के नीचे रखकर मृतिका की धुतिया का एक सिरा गले में लपेटकर दूसरा सिरा पलाश के पेड के डगाल में बांध देना पाया गया है जो प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 103(1), 238 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी जगनाथ मरकाम के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डिण्डौरी के0 के0 त्रिपाठी के निर्देशन मे थाना प्रभारी डिण्डौरी दुर्गा प्रसाद नगपुरे द्वारा अपनी टीम के साथ मर्ग जॉच मे आये तथ्यो की बारीकी से जॉच की जाकर मृतिका के साथ ग्राम टिकरिया के ही रहने वाले धन्नूलाल यादव पिता स्व0 बलीराम यादव का प्रेम प्रसंग होने एवं उसके चलते हत्या की आशंका के आधार पर पूछताछ की गयी, जो धन्नूलाल यादव द्वारा बताया गया कि दिनांक 19/03/2025 की रात्रि मे भूरी बाई बैगा मुझे अपने साथ शादी करने एवं बाहर भाग चलने के लिये कहने लगी, पहले से शादीशुदा होने के चलते मैने अपने परिवार को ना छोडने की बात की तो भूरी बाई मेरे साथ झगडा विवाद करने लगी,आकस्मिक झगडे के चलते मृतिका भूरी बाई की हत्या उसी की साडी का फंदा बनाकर गला घोटकर करना एवं हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देने के उददेश्य से फांसी जैसा फंदा बनाकर मृतिका के गले मे एवं पेड मे बांधना स्वीकार किया है । आरोपी धन्नूलाल यादव पिता स्व0 बलीराम यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम टिकरिया को गिर0 कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है । विशेष भूमिका- थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उनि बी एल बरकडे, सउनि मनमोहन सिंह, सउनि अरूण पटैल, प्रआर 98 दिनेश तेकाम, प्रआर 151 दीपक पटेल, प्रआर 351 प्रवीण खंपरिया, प्रआर 27 हनुमान सिंह, आरक्षक 211 सत्येंद्र डहेरिया, आरक्षक 133 नरेश उइके, आरक्षक 350 नीलेश साहू, म0 आर0 119 श्रध्दा यादव, चालक आरक्षक 395 मनोज कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिनके द्वारा अपराध कायमी के बाद लगातार विवेचना करते हुये अंधे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिर0 किया गया है ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

