नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुर्गा स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अमरपुर सप्ताहिक हाट-बाजार वसूली का लिया ठेका सीसीएल राशि से अमानत राशि की जमा – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

दुर्गा स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अमरपुर सप्ताहिक हाट-बाजार वसूली का लिया ठेका सीसीएल राशि से अमानत राशि की जमा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिन शनिवार को ब्लाक मुख्यालय अमरपुर हाट-बाजार का हुआ ठेका 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

दिन शनिवार 22 मार्च 2025 को ब्लाक मुख्यालय अमरपुर ग्राम पंचायत कार्यालय में सेंकी चंद्रौल उपसरपंच, रामनाथ उद्दे सरपंच , प्रकाश दास सोनवानी सचिव , संजय यादव रोजगार सहायक सचिव, प्रेम सिंह आर्मो खंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर, राजेश कछवहा, माखन साहू, साहब लाल पूसाम, अशोक ठाकुर , पार्वती वर्मन , छोटे चंद्रौल , इनके अलावा ग्राम पंचों और ग्रामीण एवं व्यापारी के उपस्थिति में सप्ताहिक हाट-बाजार की ठेका संबंधी बोली शुरू किया गया जिसमें ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी ग्राम पंचायत भाखामाल के ग्राम डूंगरिया में संचालित दुर्गा मैया स्व सहायता समूह ने साहसिक कदम उठाते हुए साप्ताहिक हाट-बाजार में वसूली का ठेका 6 लाख 3000 में अंतिम बोली लगाकर वसूली का अधिकार ग्राम पंचायत अमरपुर से प्राप्त किया ।महिलाओं को चूल्हा और घरेलू कामकाज से बाहर निकाल कर लखपति की श्रेणी में लाने के प्रयास सरकार निरंतर विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर लगातार करते चले आ रही है, इसी क्रम में जिले की महिलाओं ने बाजार बैठकी की वसूली की जिम्मेदारी लेकर साहस दिखाया है ,जोकि मध्य प्रदेश में महिलाओं को लखपति बनाने की दिशा में रचनात्मक पहल कर नवाचार किया गया है। दुर्गा मैया स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रानी बाई बर्मन ने बताया कि बाजार बैठकी वसूली का व्यवसाय पुरुष प्रधान हैं, लेकिन हम सभी महिलाएं स्थानीय हैं , तथा हमारे पति भी इस कार्य में हमारा सहयोग करेंगे। अमरपुर ब्लाक मुख्यालय का बहुत पुराना और बड़ा बाजार है, अंग्रेजो के समय से यह बाजार लग रहा हैं , वर्षभर सैकड़ो दुकान लगती हैं, हमें इस कार्य से लाभ प्राप्त होगा ,ग्राम पंचायत सचिव प्रकाश दास सोनवानी ने बताया कि समूह द्वारा नगद एक लाख जमा कर दिया गया हैं, सोमवार को समूह द्वारा 2 लाख 15 सौ रुपए शेष राशि जमा करने पर एग्रीमेंट करके अधिकार पत्र ठेका का प्रदाय किया जाएगा , बोली 6 लाख 3 हजार में बंद हुई हैं, इस बोली में समूह की सभी सदस्य रानी ,सरोज, मायावती, उर्मिला सोनवानी ,सोमवती, देवकी बाई, रानी देवी ,फूलाबाई ,अमरवती, धनिया बाई आदि उपस्थिति रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now