अमरपुर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री के 4 ठिकानों पर की आबकारी एक्ट की कार्यवाही
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी, 24 मार्च 2025
पुलिस अधीक्षक डिंडोरी वाहनी सिंह के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त होने पर अति.पुलिस अधीक्षक डिंडोरी जगनाथ मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बजाग पुरुषोत्तम सिंह मरावी, थाना प्रभारी समनापुर निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी अमरपुर अतुल हरदहा द्वारा अवैध शराब विक्रय पर रोकथाम लगाने हेतु टीम तैयार कर दिनांक 23/03/25 को (1) आरोपिया पार्वती बाई पति परम लाल निवासी ग्राम बिजौरी चौकी अमरपुर थाना समनापुर जिला डिण्डोरी से देशी मदिरा प्लेन शराब 11 पाव कीमती 880/ रूपये एवं अंग्रेजी जीनियस व्हीस्की शराब 04 पाव कीमती 540/ रूपये, अंग्रेजी जिनियस रम शराब 06 पांव कीमती 810/ रूपये कुल कीमती 2230/ रूपये की अवैध शराब जप्त की गई ।
(2) आरोपी बसंत कुमार पिता भाई लाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अमरपुर चौकी अमरपुर से देशी मदिरा प्लेन शराब 15 पाव कीमती 1200/ रूपये एवं अंग्रेजी जीनियस व्हीस्की शराब 05 पाव कीमती 675/ रूपये, अंग्रेजी जिनियस रम शराब 05 पांव कीमती 675/ रूपये कुल कीमती 2550/ रूपये की अवैध शराब
जप्त की गई ।
( 3)आरोपी राकेश कुमार पिता बुद्धसिंह पुषाम उम्र- 28 साल निवासी ग्राम अमरपुर चौकी अमरपुर से देशी मदिरा प्लेन शराब 18 पाव कीमती 1260/ रूपये एवं अंग्रेजी जीनियस व्हीस्की शराब 04 पाव कीमती 540/ रूपये, अंग्रेजी जिनियस रम शराब 03 पांव कीमती 405/ रूपये कुल कीमती 2205/ रूपये की अवैध शराब जप्त की गई ।
(4). आरोपी दीपक कुमार पिता शिवप्रसाद वनवासी उम्र- 28 साल निवासी ग्राम अमरपुर चौकी अमरपुर थाना समनापुर जिला डिण्डोरी (म0प्र0) देशी मदिरा प्लेन शराब 21 पाव कीमती 1470/ रूपये एवं अंग्रेजी जीनियस व्हीस्की शराब 03 पाव कीमती 405/ रूपये कुल कीमती 1875/ रूपये की अवैध शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
उक्त कार्यवाही में एएसआई रामरतन झरिया, प्रधान आरक्षक 366 संतोष मरावी गोपनीय सैनिक केहर की भूमिका रही।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

