नल जल योजना के लाभ से बंचित हैं सिंधौली बैगा टोला के ग्रामीण
oplus_131074
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जिम्मेदार अफसर नल-जल योजनाओं में दिखा रहे उदासीनता
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी।
जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिधौली के बैगान टोला में जलजीवन मिशन के तहत स्वीकृत नल-जल योजना बंद होने से नल जल योजना के लाभ से ग्रामीण बंचित होने का मामला प्रकाश में आया हैं, ग्रामीणों के जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सिधौली के बैगा टोला में सैकड़ों घर के बैगा जनजाति के लोग निवास करते आ रहे हैं , बैगा टोला में शासकीय योजनाओं के तहत लाखों की राशि स्वीकृत कर नल जल योजना का निर्माण कार्य दो तीन वर्षों से कराया जा रहा हैं , लाखों की राशि खर्च कर नल-जल निर्माण कार्य कराने के बाबजूद नल-जल योजना बंद हैं, जिससे नल-जल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा हैं, गांव के अंदर हैंड पंप भी खराब हो गई हैं, पीने पानी के लिए ग्रामीणों को लगभग एक किलोमीटर दूर से पानी लेने जाना पड़ता हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं , नल-जल बंद को लेकर पीएच ई उपयंत्री गुप्ता से बात की गई जानकारी में बताया गया कि ग्राम पंचायत सिंधौली सचिव सरपंच को संचालित करने की बात कही गई हैं, ग्राम पंचायत सरपंच सचिव से बात करो मैं बात करता हूं एक सप्ताह के अंदर चालू हो जाने का अश्वासन दिया गया हैं, सिंधौली सचिव सरस्वती तेकाम से फोन में जानकारी के लिए संपर्क किया गया लेकिन फोन नहीं उठाने के कारण जानकारी नहीं मिल सकीं जिम्मेदार विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही रवैया के चलते बैगा जनजाति के सैकड़ों परिवारों को नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं
निर्माण कार्य संबंधी सूचना बोर्ड नहीं लगानें से निर्माण कार्य संबंधी नहीं मिल रही हैं,
जिले में जलजीवन मिशन के तहत पीएच ई विभाग के व्दारा स्वीकृत गांवो में नल-जल योजना का निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं, नल-जल योजना निर्माण कार्य स्थलो में निर्माण कार्य संबंधी सूचना बोर्ड नहीं लगानें से निर्माण कार्य संबंधी जानकारी ग्रामीणों या अन्य किसी को नहीं मिल रहा हैं कि निर्माण कार्य की स्वीकृति राशि क्या हैं निर्माण कार्य कब से शुरू हैं और कब तक पूर्ण किया जाना हैं , या संबंधित ठेकेदार कौन हैं या विभागीय अधिकारी कर्मचारी कौन हैं ऐसा हालात धरातल में चल रहे हैं
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

