नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश उपरांत पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों को समझाईस दी और हटाया अतिक्रमण – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश उपरांत पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों को समझाईस दी और हटाया अतिक्रमण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ग्रामीणों को समझाइश के बाद की गई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना मय बसनिया के ग्राम खरगहना में दिन बुधवार को हाई कोर्ट के आदेश के पालन में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किया गया। अतिक्रमण हटाने पहुंची संयुक्त टीम को पहले गांव के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, ग्रामीणों को समझाइश उपरांत उक्त भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। ग्रामीणों के जानकारी अनुसार यहां पर वर्षों से सार्वजनिक दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर कार्यक्रम किया जाता रहा है, गांव वाले सामूहिक धन राशि एकत्रित कर श्रमदान से ग्रामीणों के सहभागिता से सार्वजनिक रंगमंच का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके पर जेसीबी मशीन के साथ पुलिस बल और राजस्व अमला मौजूद रहा , गांव के ही निवासी लीला बाई ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर शिकायत की थी कि कुछ ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर उसके घर का मुख्य रास्ता बंद कर दिया है। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 13 अप्रैल को डिंडौरी कलेक्टर को आदेश दिया गया की प्रकरण की सुनवाई करें और अतिक्रमण हटाकर 30 दिन के अंदर कोर्ट को रिपोर्ट प्रस्तुत करें, गांव वालों का कहना हैं, कि ग्रामीण प्रतिवर्ष दुर्गा प्रतिमा की स्थापना करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में उस स्थान पर एक रंग मंच का निर्माण कार्य श्रमदान से शुरू किया गया था, जिसकी सहमति गांव के अधिकतर लोगों का हैं

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now