नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महीनों से बिजली बंद होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जनपद पंचायत अमरपुर में किया शिकायत – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

महीनों से बिजली बंद होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जनपद पंचायत अमरपुर में किया शिकायत

oplus_131072

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सैकड़ों ग्रामीणों ने शिकायत कर सड़क जाम करने की दी चेतावनी 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अलौनी के ग्राम समनापुर में महीनों से बिजली बंद होने से परेशान आक्रोशित ग्रामीणों ने जनपद पंचायत अमरपुर पहुंच कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम से प्रेम सिंह आर्मो खंड पंचायत अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर को शिकायत आवेदन देकर तत्काल बिजली चालू कराने की मांग किया गया हैं और तत्काल बिजली चालू नहीं कराने पर सड़क जाम की चेतावनी दी गई हैं, ग्रामीणों के व्दारा की गई शिकायत में लिखा हैं कि ग्राम पंचायत अलौनी के ग्राम समनापुर में 24 मार्च से आज दिनांक तक लाइट बंद हैं, हम ग्रामवासियों अनेक बार बिजली बंद होने की शिकायत विधुत विभाग अमरपुर और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराकर बिजली चालू कराने का मांग किया गया हैं , परंतु हमारे आदिवासीयों की पुकार को कोई नहीं सुन रहा हैं , जिससे परेशान होकर हम मुख्यकार्यपालन अधिकारी से निवेदन हैं , कि हमारे ग्राम समनापुर में तत्काल लाइट चालू कराया जाएं, नहीं तो हम ग्रामवासी सड़क में चक्का जाम एवं धरना पर बैठनें जा रहें हैं , दिनांक 19/04/2025 को अमरपुर सलवाह सड़क में चक्काजाम पर मजबूर होकर बैठना पड़ेगा इस प्रकार महीनों से बिजली बंद होने से परेशान आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने तत्काल बिजली चालू कराने की मांग किया गया हैं, मांग पूरी नहीं होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी गई हैं, आवेदन में सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षर अंकित हैं

इनका कहना हैं कि

मेरे नोलेज में था कल 11-12 बजे तक लग जाएंगी टांसफार्मर जैसे छोटा समनापुर से शिकायत किये तो वो पहुंच गया समनापुर डीसी उसे कैंसिल किये हैं, हमारे टैक्निकल खराबी होने के कारण नंबर जंगरेट नहीं हो पा रहा था कल लग जाएगा

नरेंद्र बैगा जे. ई. अमरपुर

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now