आंगनबाड़ी केंद्र खुले में एवं विद्यालय खुले होने में बच्चों को छोड़कर किसी प्रकार मीटिंग एवं प्रशिक्षण में ना जाने का कलेक्टर ने दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कलेक्टर नेहा मारव्या ने महिला बाल विकास विभाग की बैठक ली
बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 16 अप्रैल, 2025
कलेक्टर नेहा मारव्या ने आज विकासखड मेंहदवानी के म.प्र. ग्रामीण आजीविका भवन में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। आंगनवाडी केन्द्रों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बाउंड्री वॉल, मीनू के अनुसार पोषण आहार-भोजन एवं कुपोषित बच्चों का नियमित परीक्षण कर पोषण आहार एवं भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने आंगनवाडी केन्द्रों में पांच-पांच पौधे लगाने को कहा। कलेक्टर नेहा मारव्या ने महिला बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनवाडी केन्द्र खुले होने पर किसी भी प्रकार की मीटिंग एवं प्रशिक्षण में बच्चों को छोडकर न जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय खुले होने पर कोई भी शिक्षक प्रशिक्षण में न जाए।
बैठक के दौरान एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, सीईओ जनपद पंचायत मेंहदवानी प्रमोद कुमार ओझा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रमेश मरावी, कार्यपालन यंत्री अफजल इमाम उल्ला, आरईएस ई दीपक आर्मो, डीपीसी रावेन्द्र मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्याम सिंगौर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

