नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम नांदा माल (बंशीटोला) जोहना तालाब में जन अभियान परिषद के व्दारा चलाया साफ सफाई जागरूकता अभियान – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम नांदा माल (बंशीटोला) जोहना तालाब में जन अभियान परिषद के व्दारा चलाया साफ सफाई जागरूकता अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दैनिक गोल्ड बलराम राजपूत मो 8224835016

डिंडौरी । जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत डिंडोरी जिले के विकास खंड अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जन अभियान परिषद की टीम द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में जल स्रोतों की सफाई, दीवार लेखन, जन संवाद एवं शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व, इसके संरक्षण की आवश्यकता और भावी पीढ़ियों के लिए जल बचाने की प्रेरणा दी गई।

जन अभियान परिषद की टीम ने स्थानीय युवाओं, महिलाओं और बच्चों को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ा, जिससे समुदाय में जल के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है।

ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने जल स्रोतों की स्वच्छता और देखरेख की जिम्मेदारी लेने की शपथ ली। जोहना तालाब बंशीटोला का साफ सफाई कर लोगों तक जागरूकता का संदेश भेजा दिया।

 

यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और जनचेतना का भी उत्कृष्ट उदाहरण बन रहा है। कार्यक्रम में सरपंच चंद्रवती बनवासी पंच मुलचंद यादव और सामाजिक कार्यकर्ता बलराम राजपूत, हेमलाल यादव,  खुमान यादव प्रस्फुटन समिति से अशोक यादव,जीतू यादव, शिव प्रसाद सुरेश्वर रवि यादव, सुरेंद्र परस्ते ,अंकित, खेमराज (CMCLDP) छात्र सुरेश यादव ,रामकुमार यादव ,ओम प्रकाश , छात्रा सुरजवती मेंटर लाल सिंह ठाकुर नांमकुर संस्था से अरविंद यादव सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहकर 2 घंटे श्रमदान कर बहाये पसीने । 15 पुरुष और 4 छात्र 06 जनप्रतिनिधि कुल 25 उपस्थित रहे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now