नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसान हितैषी एसडीएम का प्रशस्ति पत्र,साल-श्रीफल और भगवान बलराम का विग्रह देकर भारतीय किसान संघ ने किया सम्मानित – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

किसान हितैषी एसडीएम का प्रशस्ति पत्र,साल-श्रीफल और भगवान बलराम का विग्रह देकर भारतीय किसान संघ ने किया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

किसानों से संवाद,सहयोग सहित समस्याओं का त्वरित समाधान हैं  रामबाबू देवांगन

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

किसानों हित में उत्तम कार्य करने वाले अधिकारी एसडीएम बजाग  रामबाबू देवांगन का भारतीय किसान संघ डिंडोरी ने प्रशस्ति पत्र साल श्रीफल देकर भावपूर्ण सम्मान किया।

 

भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि एसडीएम रामबाबू देवांगन किसानों से लगातार संवाद करते है, किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते है और त्वरित निदान करते है,जिससे क्षेत्र के किसानो का सहयोग हो रहा है।

 

सम्मान कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री निर्मल कुमार साहू,जिला उपाध्यक्ष भानसिंह मरकाम, जिला सह मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, शहपुरा तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या, तहसील मंत्री यतेन्द्र कुमार साहू,बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव,तह.मंत्री इतवारी सिंह,सदस्य राज कुमार पट्टा, अभिषेक मोंगरे,जगदीश गोयल,विभागों से इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ.पी एल अम्बुलकर, डॉ.अवधेश पटेल,कृषि विभाग से डॉ.सी आर अहिरवार, आयुष विभाग के जिलाधिकारी डॉ.संतोष परस्ते आदि लोग रहे उपस्थित रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now