नर्मदांचल गौ सेवा समिति केन्द्र ढोंढ़ा में जबलपुर से कथावाचिका नीता भारती ने किया विजिट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जैविक खेती के प्रायोगिक प्रशिक्षण व नवाचार के लिए जाने जाते हैं , बिहारी लाल साहू
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जैविक खेती देखने का मन करे तो चले जिला डिण्डोरी और मिले जिला डिण्डोरी के जाने-माने बहुचर्चित ऑर्गेनिक फार्मिंग एक्सपर्ट बिहारी लाल साहू से जो कि विगत 10 वर्षो से जैविक खेती कर रहे है। स्वंय जैविक खेती करने के साथ-साथ ग्रामीण किसान बंधुओ को जैविक खेती करने के लिए लगातार प्रशिक्षित कर रहे हैं ,बात यही नहीं रुकती किसान बंधुओ के साथ महाविद्यालय, विद्यालय, सरकारी संस्थान, एनजीओ ऐसे अनेको मंच के माध्यम से जिला डिण्डोरी सहित विभिन्न जिला में जैविक खेती का प्रशिक्षण निशुल्क देने का अमूल्य कार्य कर रहे हैं , इसके साथ-साथ अपने फार्म हाउस में जैविक खेती का लाइव डेमो भी दिखाते हैं,
बिहारी लाल जी जिला डिण्डोरी के लिए शान व गौरव हैं , उनके इस पूनीत कार्य के कारण राज्य स्तरीय जैविक, राष्ट्रीय स्तर में जैविक खेती में पुरस्कार मिल चुका हैं ,यही नही जवाहर लाल कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर सहित अनेक संस्थानों ने बिहारी लाल जी को पुरस्कार दे चुकी हैं, , हाल ही में जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल ने जबलपुर से प्रख्यात श्रीराम कथावाचिका नीता भारती ने नर्मदांचल गौ सेवा केन्द्र ढोंढ़ा में संचालित जैविक फार्म हाउस का विजिट किया और देखा साथ ही केंचुआ खाद, जीवामृत, बीजोपचार,नील हरित शैवाल,अग्नि अस्त्र, वर्मी वाश व केंचुआ का खेती में क्या अहम योगदान हैं , विस्तार से जानकारी ली देखी और समझी , कार्यक्रम मे जबलपुर से प्रख्यात श्रीराम कथावाचिका नीता भारती और जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
