नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर पुलिस चौकी अमरपुर में शांति समिति की बैठक संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
नवरात्रि एवं दशहरा पर्व धार्मिक आयोजन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.डी.ओ.पी. बजाग, थाना प्रभारी समनापुर एच. एस. तिवारी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी अमरपुर अतुल हरदहा द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शासन द्वारा निर्धारित नियमों को बताते हुए पालन करने की अपील की गई। साथ ही नवरात्रि दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति बैठक में उपस्थित सदस्यों से चर्चा करते हुए सभी से सदृभाव पूर्ण नवरात्रि एवं दशहरा पर्व शांति एवं उत्साह पूर्वक मनाने कहा गया। दुर्गा पंडाल समिति के व्दारा विधुत विभाग से अस्थाई कनेक्शन एवं निर्देशानुसार ही लाइट का उपयोग किया जाए, लाउड स्पीकर डीजे इत्यादि के लिए एसडीएम से परमिशन आवश्यक रूप से लिया जाएं लाउडस्पीकर, डीजे कम आवाज में बजाया जाये ताकि किसी को आपत्ति ना हो। रात्रि लगभग 10 बजे तक लाउडस्पीकर बजाया जाएं सभी पांडाल समितियों के व्दारा ध्यान रखें किसी भी असामाजिक तत्वों के व्दारा कही अशांति फैलाने की कोशिश ना करें यदि ऐसी कोई जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस को सूचना दे, शांति समिति बैठक में कुछ व्यापारियों के व्दारा मुख्यमार्ग पर अतिक्रमण करने से यातायात व्यवस्था बिगड़ने की बात सामने आई हैं, व्यापारियों के व्दारा सड़क को छोड़ कर ही दुकान लगायें जिससे यातायात व्यवस्था बनीं रहें
अवैध गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद बजरंग दल के व्दारा शांति समिति बैठक में चौकी प्रभारी को आवेदन देकर अवैध गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का मांग किया गया हैं, आवेदन में लिखा हैं , कि ग्राम अमरपुर क्षेत्र में वर्तमान में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा का कारोबार वेतहासा अवैध रूप से फल फूल रहा हैं , जिस पर पूर्ण प्रतिबंध किया जावे एवं आगामी हिंदुओं का महापर्व नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो रहा हैं , अमरपुर ग्राम क्षेत्र अंतर्गत खुले में मुख्यमार्गों पर मांस मटन का विक्रय किया जा रहा हैं, जो कि अनुचित एवं अवैध हैं नवरात्रि का पर्व हिंदुओं के आस्था एवं व्रत भक्ति का त्यौहार हैं , ऐसे में खुले में मांस मटन की बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंध किया जाए एवं नवरात्र के दौरान अन्य धर्म के असामाजिक तत्वों के व्दारा हमारे हिंदू त्योहारों पर कुदृष्टि डालकर अव्यवस्था एवं सौहाद्र बिगाड़ने का प्रयास करते हैं , ऐसे असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखकर करवाई किया जाए, समस्त दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वालों एवं इस दौरान धार्मिक आयोजन करने वाले समितियों को निर्देश किया जाए कि किसी भी का फूहड़ गाने ना चलाए जाएं एवं ऐसे किसी भी गतिविधियों को अनदेखा ना किया जाए जिससे हिंदू धर्म की गरिमा एवं मर्यादा का हनन ना हो ऐसे असामाजिक तत्वों पर एवं आसामाजिक गतिविधियों पर अवैध शराब बिक्री एवं खुले में मांस मटन की बिक्री करने वालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाएं एवं सख्त कार्रवाई की जाए , आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रमुख रूप से प्रीतम मरावी जिला पंचायत सदस्य, महेंद्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर, आकाश नामदेव भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरपुर, रामनाथ उद्दे सरपंच ग्राम पंचायत अमरपुर, रायसिंह नेताम सरपंच ग्राम पंचायत जलेगांव, हरे सिंह धुर्वे पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मौहारी , तीरथ मूलचंदानी, अनवर खान, माखन साहू, रामकुमार वनवासी, सहाब लाल पुषाम, बलराम राजपूत, मनोज तंतुवाय, गुड्डू साहू , जगदीश ठाकुर ग्राम रहंगी आदि ग्रामों से नागरिकगणों के साथ पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

