ग्राम पंचायत रमपुरी के पोषक ग्राम छपरी में रंगमंच आधा अधुरा होने के कारण ग्रामीणों को नहीं मिल रहा हैं, रंगमंच का लाभ
oplus_131072
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरी के पोषक ग्राम छपरी का मामला सामने आया हैं, ग्रामीणों के जानकारी के अनुसार ग्राम छपरी में सार्वजनिक रंगमंच निर्माण कार्य पिछले पंच वर्षीय स्वीकृत किया गया था और रंगमंच का निर्माण कार्य भी छत लेवल तक किया गया हैं, रंगमंच का छत आज दिनांक तक नहीं डाला गया हैं,
स्वयं सुनें उपसरपंच की जुबानी
सेम सिंह वर्तमान उपसरपंच ने बताया की ग्राम पंचायत सरपंच सचिव से लेकर जनपद पंचायत में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों से आधा अधुरा रंगमंच को पूर्ण कराने का मांग अनेकों बार किया गया लेकिन आज दिनांक तक ग्राम पंचायत से लेकर जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों के व्दारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं, जिससे विगत वर्षों से रंगमंच आधा अधुरा हैं, और आधा अधुरा होने के कारण रंगमंच का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा हैं , जिससे ग्रामीण परेशान हैं, परेशान ग्रामीणों ने छप्पर बना कर गणेश भगवान का प्रतिमा रखकर पूजा पाठ करतें हैं,
शासकीय राशि खर्च होने के बाद भी जनकल्याणकारी योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा हैं, शासन-प्रशासन से मांग हैं कि रंगमंच को अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाएं जिससे योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल सकें
इनका कहना हैं कि
भूतपूर्व सरपंच सचिव के समय विधायक निधि से रंगमंच स्वीकृत कर छत लेवल तक निर्माण कार्य कराके छोड़ दिया गया हैं, जो आज भी आधा अधुरा हैं, यदि शेष राशि उपलब्ध कराई जाती हैं, तो शेष निर्माण कार्य कराईं जा सकती हैं ।
शांति बाई धूमकेती सरपंच ग्राम पंचायत रमपुरी
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

