नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनपद पंचायत सभागार कक्ष में पंचायतों की समस्याओं को लेकर पंच उपसरपंच और सरपंचो की बैठक हुई संपन्न – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

जनपद पंचायत सभागार कक्ष में पंचायतों की समस्याओं को लेकर पंच उपसरपंच और सरपंचो की बैठक हुई संपन्न

oplus_132096

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पंच सरपंचों ने मुख्यमंत्री से अपने अधिकार मांगने की बनाई योजनाएं 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायतों के सरपंचो और वार्ड पंचो का बैठक जनपद पंचायत अध्यक्ष हन्नुसिहं पट्टा की उपस्थति में दिनांक 30/09/ 2025 दिन मंगलवार को जनपद पंचायत सभागार कक्ष में संपन्न हुई बैठक में सरपंचो और उपसरपंच पंच की उपस्थिति में पंचायत और पंचायत जनप्रतिनिधियों की हितों को लेकर विशेष चर्चा कर आठ बिंदु का मांग पत्र तैयार किया गया हैं, बैठक में बताया गया कि दशहरा त्यौहार के बाद आगामी बैठक किया जाएगा जिसमें 43 ग्राम पंचायतों के पंच उपसरपंच सरपंच उपस्थित होंगे जिसमें पंचायत सहित पंच उपसरपंच और सरपंचो के हितों में और भी चर्चा होगी बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया जाएगा

 

बैठक के अनुसार प्रमुख रहेंगे आठ सूत्रीय मांग

 

पंचायत राज अधिनियम के 73 वां संशोधन 1993 में दिए गए अधिकार बहाल की जावे , नरेगा के निम्न अनुसार सभी निर्माण कार्य संभव की जावे, नरेगा के तहत मेड़ बंधान एवं कूप निर्माण प्रारंभ किया जावे ,नरेगा के तहत 25.8 लाख रुपए की लागत की निर्माण कार्य के घोषणा अनुसार अधिकार दिए जाएं , नरेगा के तहत पूर्व की भांति खेत सड़क निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ किए जाएं , सरपंच उपसरपंच एवं पंचगणों को सम्मान जनक मानदेय दिया जाएं, ग्राम पंचायत में पूर्व की भांति आकस्मिक निधि 30000 रखने का अधिकार दिया जाएं , नरेगा में 20 कार्य की बाध्यता समाप्त की जावे , बिंदु क्रमांक 1 से बिंदु क्रमांक 8 तक का ज्ञापन सभी ग्राम पंचायत सरपंच पंच और उपसरपंचो की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री और जिला कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। की गई मांगें एक माह तक पूर्ण करने होंगे यदि मांग पूरी नहीं होने की दशा में समस्त ग्राम पंचायत पंच उपसरपंच और सरपंचो ने आंदोलन करने में मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी बैठक में रायसिंह मरकाम राष्ट्रीय प्रदेश महासचिव, अमृतसिहं परस्ते सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष, कमलेश मरावी, प्रेमसिंह पट्टा, सुरेश सरोते, कीर्तन मरावी, अरविंद साड़िया, मोहनसिंह धुर्वे, हरे सिंह धुर्वे, ज्ञान सिंह सैयाम, लोकराम बड़कड़े, शिवकली धुर्वे , दलसिंह मरावी, होमसिहं मरावी एवं अन्य ग्राम पंचायतों की सरपंच और पंच उपसरपंच उपस्थित रहे प्रतिलिपि में दिया जाएगा राष्ट्रीय सरपंच संघ प्रदेश संगठनमंत्री भोपाल मध्य प्रदेश ,जनपद पंचायत अध्यक्ष अमरपुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश , ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच संघ अमरपुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेशसमस्त सरपंच उपसरपंच एवं पंच पंचायत जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत अमरपुर जिला डिंडोरी

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now