नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मेडिकल दुकानों का निरीक्षण, एक दुकान का लाइसेंस समाप्त मिलने पर दवाइयां जप्त – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

मेडिकल दुकानों का निरीक्षण, एक दुकान का लाइसेंस समाप्त मिलने पर दवाइयां जप्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

कलेक्टर  मति अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार आज बजाग में राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगर में संचालित मेडिकल दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बजाग श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार भरत सिंह वाटे, बीएमओ बजाग डॉ. विपिन राजपूत, फार्मासिस्ट  रवि राठिया, बीपीएम श्री लल्ला यादव, राजस्व निरीक्षक  बलिराम साहू तथा हल्का पटवारी  नर्मदा मुरली उपस्थित रहे।

 

टीम द्वारा साईं मेडिकल स्टोर,  साईं मेडिकल स्टोर, सेजल मेडिकल स्टोर, मोनी बाबा मेडिकल स्टोर, लक्ष्य मेडिकल स्टोर एवं आर्या मेडिकल स्टोर की लाइसेंस, भंडारण क्षमता तथा शासन से प्रतिबंधित दवाइयों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान में प्रतिबंधित दवाइयां नहीं पाई गईं।

 

हालांकि,  साईं मेडिकल स्टोर के संचालक रूपेश साहू का दवा विक्रय लाइसेंस 30 जुलाई को समाप्त पाया गया। इस पर टीम द्वारा दुकान में रखी सभी दवाइयों की सूची एवं मात्रा का पंचनामा तैयार कर दवाइयों को जप्त कर बीएमओ बजाग के सुपुर्द किया गया।

 

निरीक्षण दल ने सभी मेडिकल संचालकों को लाइसेंस का समय पर नवीनीकरण कराने एवं दवा विक्रय संबंधी नियमों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now