नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधायक ओमकार सिंह मरकाम का ब्लाक मुख्यालय अमरपुर में हुआ भव्य स्वागत – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

विधायक ओमकार सिंह मरकाम का ब्लाक मुख्यालय अमरपुर में हुआ भव्य स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एडवोकेट झलकन यादव ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक ओमकार सिंह मरकाम को डिंडौरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात अमरपुर ब्लॉक में प्रथम आगमन पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महेंद्र ठाकुर द्वारा ब्लॉक के सभी कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगीत उपरांत बैठक प्रारंभ किया गया। बैठक की परंपरा में परिवर्तन करते हुए जिला अध्यक्ष ने कमेटी को सुझाव दिए कि ये नेताओं के स्वागत हमेशा कार्यकर्ता ही करते हैं। परंतु अब बदलाव करते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए गए। वहीं ओमकार मरकाम ने ब्लॉक अध्यक्ष को मंडलम, सेक्टर एवं पोलिंग बूथ कमेटी के फॉर्म सौंपते हुए शीघ्र कमेटी के गठन करने निर्देश दिए। साथ ही वोट चोर गद्दी छोड़ के हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ कराया गया। इसके साथ ही संगठनात्मक चर्चा की गई। जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव भी दिए और दिए गए निर्देशों का पालन करने का संकल्प भी लिए गए। इसी बीच भानपुर से पहुंचे एडवोकेट झलकन यादव ने जिलाध्यक्ष से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। आयोजित बैठक में महिलाएं भी सक्रिय नजर आयी। इस महत्वपूर्ण बैठक में अशोक पड़वार पूर्व जिलाध्यक्ष, तोक सिंह मरावी ब्लॉक प्रभारी, शकील अहमद उपाध्यक्ष, शाहिद तुर्क संगठन मंत्री, संदीप शाह परस्ते, अरविंद साण्डया, खालिद खान, गणेश पुषाम, राम प्रसाद धुर्वे मंडलम अध्यक्ष, प्रतिमा साण्डया ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस, मल्ली बाई उईके पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष, देव सिंह भारती विधानसभा अध्यक्ष शहपुरा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग, सफीक खान युवा कांग्रेस जिला महासचिव, केवल कृष्ण नेटी अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, सत्यम राय एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष, फूल सिंह मरकाम जिलाध्यक्ष सरपंच संघ, राजेश पाटले जिला उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, लियाकत अली, मकसूद मंसूरी, शान मंसूरी, भगवत पट्टा, हरे सिंह पट्टा, गिरीश सिंह सैयाम महामंत्री, राम सिंह मरावी महामंत्री, ओम प्रकाश उद्दे सेक्टर अध्यक्ष, चमरू सिंह चड़चड़िया आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष, इंद्र सिंह परस्ते, मत्ते सिंह पट्टा, जगत सिंह सैयाम, हेमेंद्र कुशराम, बलराम राजपूत, नवल वनवासी, सुरेश मरकाम, ईश्वर प्रसाद यादव, केशव प्रसाद बघेल, गजेंद्र शाह धूमकेती, ओम प्रकाश धूमकेती, करम सिंह धुर्वे, रमेश सिंह कुशराम, करम सिंह पट्टा, रामदीन नेट्टी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भारी संख्या में मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now