नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस लाइन डिण्डौरी में शहीद दिवस समारोह कार्यक्रम गरिमामय रूप से संम्पन्न – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

पुलिस लाइन डिण्डौरी में शहीद दिवस समारोह कार्यक्रम गरिमामय रूप से संम्पन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी 21 अक्टूबर 2025

 

पुलिस लाइन डिण्डौरी में शहीद दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं भावनापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

कार्यक्रम में माननीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष  रुद्रेश परस्ते, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा, समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस , थाना प्रभारीगण, एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया गया, जिसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत शहीद दिवस की परेड का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व प्रभारी रक्षित निरीक्षक  कुँवर सिंह ओलाड़ी द्वारा किया गया। परेड में पुलिस जवानों ने अनुशासन, एकता एवं समर्पण की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की।

 

कार्यक्रम में शहीदों के परिजन भी उपस्थित रहे। परेड उपरांत शहीदों के परिजनों का पुलिस विभाग की ओर से शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूरे वातावरण में गर्व और भावनात्मकता का संचार हुआ।

 

पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शहीद हमारे समाज और राष्ट्र की अमर प्रेरणा हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग हमें निष्ठा, सेवा और समर्पण की सीख देता है।”

 

मुख्य अतिथि माननीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि “पुलिस के शहीद हमारे देश की शौर्यगाथा के जीवंत प्रतीक हैं। उनका योगदान सदैव राष्ट्र के हृदय में अमिट रहेगा।” उन्होंने जिले की पुलिस टीम के अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now