नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्व और पुलिस बल की उपस्थिति में ग्राम पंचायत ने अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

राजस्व और पुलिस बल की उपस्थिति में ग्राम पंचायत ने अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई

oplus_132096

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ग्राम पंचायत की आदेशों का अवहेलना करना पड़ा महंगा शांति पूर्वक हटाया जा रहा हैं, अवैध कब्जा 

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले के ब्लाक मुख्यालय अमरपुर के ग्राम पंचायत अमरपुर द्वारा शासकीय भवन पर किए गए अवैध कब्जे को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। ग्राम पंचायत ने पंचायत राज अधिनियम की धारा 56 के तहत 24 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे बेदखली की कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया था, ग्राम पंचायत द्वारा जारी आदेश में बताया गया हैं , कि दिलीप कुमार पिता सेवाराम रघुवंशी, संजय सिगौरे पिता रामनाथ सिगौरे, खेमराज कछवाहा पिता बलराम कछवाहा तथा राजेंद्र कुमार बर्मन पिता समारूलाल बर्मन, सभी निवासी ग्राम अमरपुर, को अनेक बार नोटिस दिए जाने के बावजूद उन्होंने शासकीय भूमि को खाली नहीं किया। पंचायत ने क्रमांक 04 दिनांक 15 अक्टूबर 2025 के प्रस्ताव के अनुसार कार्रवाई का निर्णय लिया गया था , कलेक्टर , अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अमरपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर, और थाना प्रभारी समनापुर व चौकी प्रभारी अमरपुर को सूचना प्रेषित कर , कार्यवाही के दिन राजस्व अमले व पुलिस बल सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया था , ताकि बेदखली की कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

 

 

 

इसी प्रकार से दिन शुक्रवार 24 अक्टूबर को अतुल हरदहा चौकी प्रभारी अमरपुर और भूपेंद्र कुशराम पटवारी,शेर प्रताप सिंह ठाकुर हल्का पटवारी, किशोर ग्राम कोटवार , राजस्व अमला के उपस्थिति में रामनाथ उद्दे सरपंच, प्रकाश दास सोनवानी सचिव, सेंकी चंद्रोल उपसरपंच के व्दारा शांति पूर्वक अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू किया गया और शांति पूर्वक अवैध कब्जा हटाया जा रहा हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now