राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह विशेष अभियान के तहत सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी दिनांक 25/10/2025
राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत “ऑनलाइन कमाई के झांसे में न आएं — बन सकते हैं सायबर अपराध के शिकार” विषय पर विशेष सायबर जागरूकता अभियान जिला डिण्डौरी में संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को बढ़ते सायबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक करना है।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए —
थाना परिसर शहपुरा
ग्राम सारसडोली
ग्राम नान डिण्डौरी तिराहा
कस्बा शाहपुर
खन्नात तिराहा करंजिया
कस्बा बजाग
कस्बा गाडासरई
गैस गोदाम के पास डिण्डौरी
कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को बताया गया कि फेक जॉब ऑफर, ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब या रिमोट वर्क के नाम पर भेजे जाने वाले लिंक या ऐप डाउनलोड से बचें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आईडी या बैंक अकाउंट एक्सेस न दें।
जनसामान्य से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन ऑफर, कॉल या लिंक पर तुरंत पुलिस या सायबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें तथा अपने परिचितों को भी सायबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

