नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिले में योजनाओं की प्रगति, समय-सीमा प्रकरण और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के साथ साथ विकास कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

जिले में योजनाओं की प्रगति, समय-सीमा प्रकरण और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के साथ साथ विकास कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने दिए सख्त निर्देश

 

बलराम राजपूत  न्यूज  डिंडौरी : 27 अक्टूबर, 2025

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में योजनाओं की प्रगति, समय-सीमा प्रकरण और विकास कार्यों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभाग एवं जनपदवार विस्तृत समीक्षा की। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम शहपुरा  एश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडौरी भारती मेरावी, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर भदौरिया ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिन विभागों में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की प्रगति कम पाई गई, उन्हें चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। 100 से 500 दिवस एवं अधिक दिवस से लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए 2 दिवस का समय पीडब्ल्यूडी, जनजातीय कार्य विभाग, पीएचई, स्वास्थ्य विभाग कृषि, राजस्व, खाद्य विभाग, बैंकर्स, श्रम विभाग, शिक्षा को सख्त निर्देश दिए हैं कि 2 दिवस के अन्दर सीएम हेल्पलाइन निराकरण किया जाए तीसरे दिन आपकी सीएम हेल्पलाइन की पुनः समीक्षा की जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को निर्देश दिए हैं कि पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन की दृष्टि से आवश्यकता के अनुसार ग्राम पंचायतों में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरूस्त किया जाए ताकि ग्रामीण लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। साथ ही साथ विद्युत विभाग को पानी सप्लाई केन्द्रों में नियमित रूप से विद्युत सप्लाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने 01 नवंबर को म.प्र. स्थापना दिवस कार्यक्रम में अपने विभाग की शासकीय योजनाओं की बैनर, पोस्टर के साथ प्रदर्शनी एवं अधिकारी कर्मचारी के द्वारा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने हेतु दो दिवस के अन्दर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ कलेक्टर ने 2030 में जिले की स्थिति विभागवार तैयार करने हेतु अपने प्रस्ताव तैयार करने को कहा कि 2030-2047 तक विभाग की क्या स्थिति होगी उसके प्लान के साथ प्रस्ताव तैयार करने को कहा। जो भारत सरकार की योजना धरती आबा, आदि कर्मयोगी, प्रधानमंत्री जनमन योजना में शामिल किए जाएंगे।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि आपके विभाग से संबंधित लंबित न्यायालयीन प्रकरण (याचिकाओं) को ध्यानपूर्वक समय सीमा, निर्धारित दिनांक के पूर्व न्यायालय में अपने अपने जवाब प्रस्तुत करें। इस महत्वपूर्ण कार्य में जिस अधिकारी के द्वारा लापरवाही की जाएगी उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर ने जिले में आयोजित दिव्यांग शिविरों को सफलतापूर्वक संचालन हेतु संबंधित विभाग स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय अधिकारी एवं संबंधित एसडीएम कैंप में जरूर शामिल हों। जिससे स्वास्थ्य संबंधी शासन की योजना का हर व्यक्ति को लाभ एवं उनकी समस्या का मौके पर निराकरण किया जा सके।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को कहा कि छात्रवृत्ति वितरण समय सीमा के अन्दर निराकरण करते हुए निराकरण किया जाए तकि छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति प्राप्त हो सके। सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिलना विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने इसी प्रकार से बैठक में सभी समय सीमा प्रकरणों और विभागीय कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now