अजगर ग्राम पंचायत सरपंच सचिव के ऊपर गम्भीर अनिमितताएं के आरोप लगाकर ग्रामीणों ने जनसुनवाई में किये शिकायत
oplus_132096
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
चार सीसी सड़क बनाये बैगर फर्जी बिल लगाकर राशि निकालने का ग्रामीणों ने सचिव सरपंच के ऊपर लगाये गम्भीर आरोप
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले के जनपद पंचायत समनापुर क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पंचायत अजगर का मामला सामने आया हैं , ग्रामीणों ने 14/10/2025 को ग्राम पंचायत अजगर के सरपंच सचिव के द्वारा। किए गए भ्रष्टाचार की जांच कर कठोर कार्रवाई करने का आवेदन जिला पंचायत में दिया गया था , और दिन मंगलवार को जनसुनवाई में दर्जनो ग्रामीणों ने उपस्थित होकर सचिव सरपंच के ऊपर बगैर निर्माण कार्य कराये फर्जी राशि निकाने का आरोप लगाकर शिकायत किया गया शिकायत में लिखा हैं ,कि ग्राम पंचायत अजगर के समस्त मेट मेंबर एवं ग्राम के आम जनता निम्न आवेदन निवेदन करते हैं, कि ग्राम पंचायत अजगर के सरपंच सचिव के द्वारा सांठगांठ कर अंत्येष्टि सहायक राशि का मृतकों के परिजनों को दिए बगैर सांठगांठ कर हजम कर लिया गया हैं , मृतकों की अंत्येष्टि के लिए शासन द्वारा प्रदान किया जा रहे सहायता राशि आकस्मिक व्यय दर्शा कर राशि आहरण कर ली गई लेकिन वितरण नहीं की गई हैं और 95 हजार रुपए राशि गवन कर ली गई हैं, ग्राम पंचायत अंतर्गत चार सीसी सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया हैं और फर्जी बिल लगाकर राशि आहारण कर ली गई हैं, जिनमें सामुदायिक भवन से धोबी के घर तक स्कूल टोला छपरा, शिवराम के घर से करमू के घर तक छपरा, गंगा सुखलाल के घर से दसरू के घर तक छपरा और मुकदम टोला में सीसी सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है, ग्राम पंचायत भवन का सामुदायिक भवन नजदीक निर्माण कराया जाना था लेकिन सरपंच सचिव के द्वारा निर्माण के लिए निर्माण स्थल पर एकत्रित सामग्री को रातों-रात चोरी छिपे विक्रय कर दिया गया और बिल लगाकर फर्जी तरीके से राशि आहारण कर लिया गया जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जावें , ग्राम पंचायत अंतर्गत मुकदम टोला अजगर में रावार नाला में स्वीकृत स्टाफ डेम घटिया स्तर पर कराया गया हैं , जो निर्माण के कुछ महीने बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया हैं, जिससे ग्रामीणों का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा हैं , तथा सरपंच सचिव द्वारा शासन की 16 लाख रुपए की राशि का बंदबाट किया गया हैं , जिसकी जांच कराई जावे ग्राम पंचायत अजगर के अंतर्गत शैल टोला में नाला में ग्रामीणों के आगमन के लिए पुलिया का निर्माण कराना स्वीकृत हुआ था लेकिन सरपंच सचिव के द्वारा बैगर निर्माण कराए ही फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण कर लिया गया हैं , ग्राम पंचायत हितग्राही मूलक कार्यो में भी सरपंच सचिव के द्वारा धांधली की गई हैं , प्रधानमंत्री एवं जनमन आवास के हितग्राहियों से आवास स्वीकृत और प्रथम द्वितीय एवं तृतीय किस्त जारी करने के लिए 5000 से ₹6000 रूपये लिए गए हैं तथा मस्टरोल जारी करने के लिए भी राशि ली गई हैं , तथा वन अधिकार पत्र जारी करने और जाति प्रमाण एवं मूल निवासी बनवाने के लिए भी एक एक हजार रूपये हितग्राहियों से लिया गया हैं, ग्रामीणों के व्दारा सचिव सरपंच के व्दारा ग्राम पंचायत में किए गए भृष्टाचार का आवेदन जनसुनवाई में देकर उक्त सभी बिंदुओं की विधिवत्त ग्रामवासियों के सामने जांच करते हुए सरपंच सचिव और संबंधित उपयंत्री के ऊपर कठोर कार्यवाही कराने का मांग किया गया हैं,
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

