नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में एमपीएससीएससी एवं मिलर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में एमपीएससीएससी एवं मिलर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज  डिंडौरी : 21 नवंबर, 2025

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एमपीएससीएससी एवं मिलर्स की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला प्रबंधक एमपीएससीएससी  वैधनाथ वासनिक, सहायक आपूर्ति अधिकारी  शमीम खान, वरिष्ठ सहायक एमपीएससीएससी  ए. के. मौर्य, जिला प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी सी. आई. मर्सकोले, डिण्डौरी प्रतिनिधि देवेन्द्र श्रीवास एवं मिलर्स तथा उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने वर्ष 2024-25 की धान मिलिंग पर चर्चा की गई कि 74275.38 क्विंटल को मिलिंग के लिए उठाव किया जाए और शासन द्वारा मिलिंग की अवधि बढने पर बैठक में उपस्थित समस्त मिलर्स को दिनांक 31.12.2025 के पूर्व शतप्रतिशत धान का उठाव कर मिलिंग करने के निर्देश दिए है।

इस पर बैठक में उपस्थित एमपीएससीएससी के वरिष्ठ सहायक द्वारा अवगत कराया गया है कि अंश वेयर हाउस 2704.42 में क्विंटल, राजपाल वेयर हॉउस में 540.33 क्विंटल, लैम्प्स हर्रा में 1201.99 क्विंटल में, बजरंग वेयर हाउस में 3098.21 क्विंटल में, एच एच वेयर हाउस में 6319.13 क्विंटल. वेयर हाउस में 4078.70 क्विंटल में, मनीषा वेयर हाउस में 12358.81 क्विंटल में, जैन वेयर हाउस में 362.86, जगदम्बा वेयर हाउस में 434.01, हरिहर वेयर हाउस में 5477.61 क्विंटल में, धुर्वे वेयर हाउस में 35141 क्विंटल, ओपन कैप चांदपुर में 1037.20 क्विंटल, ओपन कैप धमनगाव में 1521.20 क्विंटल धान मिलिंग हेतु शेष रखी है।

कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित मिलर्स की सहमति के आधार पर निर्णय लिया गया है कि एच एच वेयर हाउस से 12 लॉट अंश मिल, वाहे गुरु मिल 12 लॉट, भारत राईस मिल 6 लॉट द्वारा उठाव का निर्णय लिया गया है. इसी प्रकार SRL वेयर हाउस से वाहे गुरु मिल 12 लॉट, अंश मिल 12 लॉट एवं भारत राईस मिल 6 लॉट उठाव का निर्णय लिया गया है, मनीषा वेयर हाउस / हरिहर वेयर हाउस में रखी धान 12358 क्विंटल को खनूजा राईस मिल द्वारा समुचित उठाव कर लिया जाएगा, धुर्वे वेयर हाउस से 18-18 लॉट खनूजा एवं हरिहर उठाव करेंगे, 12 लॉट सिद्धि विनायक द्वारा उठाव किया जाएगा और जो शेष धान बचेगा उसका उठाव माँ नर्मदा राईस मिल द्वारा कर लिया जायेगा।

बैठक में निर्णय लिया गया है कि जैन वेयर हाउस, जगदम्बा वेयर हाउस, ओपन चांदपुर एवं धमनगाव में रखी धान का उठाव सभी सामान रूप से बराबर बराबर उठाव का निर्णय लिया गया है।

वेयर हाउस प्रबंधकों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कलेक्टर प्रभारी जिला प्रबंधक एमपीएससीएससी को जांच करने के निर्देश दिए। और समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए। बैठक में माँ नर्मदा राईस मिल, भारत राईस मिल, वाहे गुरु राईस मिल, अंश राईस मिल, खनूजा राईस मिल एवं हरिहर राईस मिल, बजरंग राईस मिल एवं सिद्धि विनायक राईस मिल के प्रबंधक /संचालक एवं प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now