नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , SIR को लेकर मंडल सक्का के शक्ति केंद्र की बैठक हुई सम्पन्न – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

SIR को लेकर मंडल सक्का के शक्ति केंद्र की बैठक हुई सम्पन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

भारतीय जनता पार्टी मंडल सक्का के अंतर्गत शक्ति केंद्र चौबीसा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर बैठक आहूत की गई।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जबलपुर ग्रामीण के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं SIR के जिला प्रभारी डिंडोरी आदरणीय रानू तिवारी  एवं जबलपुर ग्रामीण भाजपा जिला महामंत्री आदरणीय रुपेश पटेल जी एवं मंडल अध्यक्ष अनिल साहू जी के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई।

सम्माननीय तिवारी का स्वागत मंडल अध्यक्ष अनिल साहू जी के द्वारा पार्टी का गमछा एवं फूलमाला पहनाकर किया गया।

आदरणीय तिवारी जी के द्वारा बूथ के बी एल ए – 2 एवं शक्ति केंद्र प्रभारी को SIR के उत्कृष्ट कार्य करने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

तिवारी जी ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा – विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) यानी मतदाता सूची का सत्यापन प्रत्येक बूथ के बी एल ए 2 अपने क्षेत्र के बी एल ओ के साथ मिलकर 4 दिसंबर तक 100% कार्य पूर्ण करने का आग्रह करते हुए कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार सरलता से अभी मतदाता सूचियों का सत्यापन हो रहा है समय पर सभी मतदाता अपना सही जानकारी देकर अपना सत्यापन करा लेवें, क्योंकि यही कार्य को कराने के लिए बाद में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है कई बार दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे इसलिए समय में अपना कार्य कराने का आग्रह किया।

इस बैठक में मंडल महामंत्री रोहित मरकाम शहपुरा मंडल महामंत्री नितिन गुप्ता मंडल मंत्री संतोष धुर्वे शक्ति केंद्र प्रभारी संदीप तेकाम, सूरजवती सैयाम, गुलाबचंद साहू, विजय साहू, सुंदर मरावी, अरूण कुमार साहू, योगेश तिवारी, मोहन सिंह, रज्जू धुर्वे, भगवान सिंह धुर्वे, सतीश कुमार, रामकुमार, रवि धुर्वे, सुरेन्द्र मार्को, रघुवीर मरावी, रितेश साहू, उजियार सिंह एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now