नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराज़गी, फर्मों को निर्देशित किया कार्य में लाएं तेजी – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई कड़ी नाराज़गी, फर्मों को निर्देशित किया कार्य में लाएं तेजी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 10 दिसंबर, 2025

 

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया द्वारा विकासखंड बजाग में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निरीक्षण के पश्चात निर्माण एजेंसियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े स्वास्थ्य भवनों के निर्माण में किसी भी प्रकार की देरी अस्वीकार्य है।

 

17 अक्टूबर 2025 को किए गए निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम गीधा सहित विभिन्न स्थलों पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों की प्रगति अत्यंत धीमी है। अनुबंध के अनुसार 18 माह में कार्य पूर्ण किया जाना था, लेकिन 12 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अधिकांश कार्य प्रगति पर नहीं हैं। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए फर्म को चेतावनी जारी की है।

 

इसी प्रकार नवीन 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निरीक्षण में भी प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। अनुबंधित अवधि पूर्ण होने के बाद भी भवन हस्तांतरित न होने पर कलेक्टर ने नाराज़गी व्यक्त की और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने संबंधित फर्मों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि कार्य में तत्काल तेजी लाएं, संसाधनों की संख्या बढ़ाएं और दिसंबर 2025 तक सभी भवन पूर्ण कर हस्तांतरित करें । अन्यथा अनुबंध की शर्तों के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए फर्म स्वयं जिम्मेदार होगी।

 

कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now