नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत देवरी की ग्रामीणों ने किया अमरपुर समनापुर सड़क जाम से लोग रहें परेशान – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

पानी की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत देवरी की ग्रामीणों ने किया अमरपुर समनापुर सड़क जाम से लोग रहें परेशान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लगभग दो घंटे से रहा सड़क जाम धरना प्रदर्शन से आने – जाने वाले वाहन चालक यात्रीगण रहें परेशान

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले में एक तरफ सरकार जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा हैं। परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन फेल और सरकार की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा हैं। ताजा मामला जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत देवरी का प्रकाश में आया हैं। जहां पर नल जल योजना पूर्व वर्षों से ही अवस्थाओं के साथ संचालित हैं। जहां पर वर्तमान समय में आदिवासी बाहुल्य तीन मोहल्लों में विगत एक माह से नल जल योजना का पानी नहीं पहुंच रहा हैं। मोहल्ले वासियों द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में अपनी समस्या बार बार बताने के बावजूद भी ग्राम पंचायत के जवाबदार पदाधिकारियों द्वारा आज कल में टालते रहे। परंतु जब मोहल्ले वासियों का सब्र का बांध टूटा और लगभग 50-60 महिलाएं अमरपुर समनापुर सड़क जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही महेंद्र ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर पहुंचे और पुलिस चौकी, सीईओ जनपद पंचायत, एसडीओ पीएचई डिंडौरी को सूचना दिए। थाना प्रभारी एच एस तिवारी अपने दलबल के साथ पहुंचकर समझाइश दी गई। इसके साथ ही ग्राम पंचायत को सख्त लहजे में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था को कहा गया। तब तत्काल टैंकर की व्यवस्था की गई। मौके पर पहुंचे श्रीकांत गुप्ता एसडीओ पीएचई को भी स्थाई व्यवस्था बनाने कहा गया हैं। तब जाकर लगभग 3:30 बजे जाम खुल पाया। इस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा जानकारी दी गई कि मोटर जल गई हैं। भुगतान न होने से मोटर नहीं मिल पा रही। जिसमें सरपंच पति ने कहा कि 80 हजार रुपए देना हैं तभी मोटर मिलेगी। वहीं पर लवकेश नारनौरे सीईओ जनपद पंचायत द्वारा उपस्थित रोजगार सहायक को तत्काल स्थाई रूप से व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now