ओपन ब्हालीवाल प्रतियोगिता में बिछिया एवं ग्रामीण में भाखा टीम विजेता बनी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
डिंडौरी। स्वराज्य क्लब बिजौरी ग्राम पंचायत रामगढ़ विकासखंड अमरपुर के तत्वावधान में विगत दिवस बिजौरी माल स्कूल टोला में ओपन एवं ग्रामीण ब्हालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें ओपन प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए स्पाईकर बिछिया टीम प्रथम विजेता बनी। जिसे 12 हजार रुपए नकद व शील्ड, दृतीय विजेता टीम मुड़की को 7 हजार रूपए नगद व शील्ड एवं तृतीय स्थान में रही शहडोल टीम को 1500 रूपए नगद व शील्ड वहीं पर ग्रामीण ब्हालीवाल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम भाखा को 6 हजार रुपए नकद व शील्ड, दृतीय विजेता टीम बिजौरी सी को 3 हजार रूपए नगद व शील्ड एवं तृतीय स्थान पर रही टीम बिजौरी ए को 1 हजार रुपए नकद व शील्ड आयोजन समिति के अध्यक्ष के एस तेकाम, उपाध्यक्ष महिपाल पंद्रे, कोषाध्यक्ष सतीश यादव, सचिव टेकराम तेकाम, सरंक्षक योगी सिंह तेकाम, ग्राम रोजगार सहायक सुनील ठाकुर, पत्रकार देव सिंह भारती, सतेंद्र ठाकुर, मनीष गायकवाड़ सहित अन्य अतिथिगणों द्वारा प्रदान किया गया। आयोजित ओपन एवं ग्रामीण ब्हालीवाल प्रतियोगिता में उद्घोषक की भूमिका में दीपक तिलगाम, सागर मरावी एवं रंजीत बघेल रहे। ठंडी का मौसम होने के वावजूद ग्राम सहित आसपास गांवों के सैकड़ों खेलप्रेमी दर्शक देर रात्रि तक खेल के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

