कृषक कल्याण वर्ष 2026 रथ यात्रा कार्यक्रम अमरपुर में दिखा उदासीनता भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जताईं नाराजगी
oplus_132096
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक मुख्यालय अमरपुर कृषि विभाग का मामला सामने आया जानकारी के अनुसार कृषि विभाग अमरपुर के व्दारा 11 जनवरी 2026 को कृषि कल्याण रथ यात्रा एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्राम पंचायत अमरपुर कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम में मानसिंह परस्ते कृषि विस्तार अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित रहे विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के व्दारा क्षेत्र के गांवों में प्रचार प्रसार नहीं करने एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करने के कारण कार्यक्रम में कोई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय किसान उपस्थित नहीं होने के कारण कृषि कल्याण रथ यात्रा खड़ा रहा लेकिन मौके में हरी झंड़ी दिखने के लिए कोई जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय किसान जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने के कारण रथ यात्रा खड़ा रहा इस प्रकार से कृषि कल्याण रथ यात्रा वर्ष 2026 कार्यक्रम में उदासीनता देखकर कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरपुर आकाश नामदेव के व्दारा नाराजगी जताई गई और कार्यक्रम में लापरवाही करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही को लेकर सगंठन के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक और सासंद तक पहुंचाने का बात की गई हैं । क्षेत्रीय किसानों के जानकारी अनुसार यह कोई नई बात नहीं हैं , कृषि विभाग अमरपुर में पदस्थ मानसिंह परस्ते कृषि विस्तार अधिकारी का जबसे अमरपुर कृषि कार्यालय में पदस्थ हुए तबसे आज तक कृषि कार्यालय में कभी कभी आना जाना करते हैं, जिससे क्षेत्रीय किसानों को योजनाओं का जानकारी नहीं हो पाता हैं, और ना ही किसानों को योजनाओं का लाभ मिल पाता हैं , इस प्रकार लापरवाही रवैया से क्षेत्रीय किसान परेशान हैं ,
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

