नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में दिलाई शपथ – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में दिलाई शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत  न्यूज डिंडौरी : 22 जनवरी, 2026

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई।

इस दौरान अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, एसडीएम सुश्री भारती मेरावी सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर भदौरिया ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक रूप से मतदान करने तथा आम नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने इस अधिकार का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now