नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाली निर्माण न होने से सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या के निराकरण को लेकर गाड़ासरई के ग्रामवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

नाली निर्माण न होने से सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या के निराकरण को लेकर गाड़ासरई के ग्रामवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

बजाग विकास खंड के ग्राम गाड़ासरई की महिलाओं ने बताया कि गाड़ासरई कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नाली का निर्माण न किए जाने के कारण घरों एवं दुकानों का गंदा पानी सीधे मुख्य सड़क पर बह रहा हैं। इससे पूरे क्षेत्र में अत्यधिक गंदगी, दुर्गंध एवं फिसलन की स्थिति निर्मित हो गई है। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा संक्रामक बीमारियों का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती हैं। कलेक्टर से मांग हैं , कि गाड़ासरई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर शीघ्र पक्की नाली निर्माण कराया जाए। सड़क पर बह रहे गंदे पानी की तत्काल निकासी सुनिश्चित की जाए। NH अथॉरिटी की लापरवाही की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। अगर समस्या का निराकरण नहीं होता हैं , तो उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी। ज्ञापन में उल्लेख किया कि हम सभी गाड़ासरई क्षेत्र के निवासी हैं। गाड़ासरई कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नाली का निर्माण न किए जाने के कारण घरों एवं दुकानों का गंदा पानी सीधे मुख्य सड़क पर बह रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में अत्यधिक गंदगी, दुर्गंध एवं फिसलन की स्थिति निर्मित हो गई है।

इस समस्या के कारण महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं बढ़ रही हैं तथा संक्रामक बीमारियों का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

यह उल्लेखनीय है कि संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NH अथॉरिटी) द्वारा सड़क निर्माण तो कराया गया, किंतु नाली निर्माण की अनदेखी की गई। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

गाड़ासरई से कुछ महिलाओं ने इस लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश में है। आक्रोशित महिलाओं ने मजबूर होकर जिला मुख्यालय डिंडौरी आकर ज्ञापन सौंपकर मांग किए गए हैं । जो इस प्रकार से जैसे

 

1. गाड़ासरई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर शीघ्र पक्की नाली निर्माण कराया जाए।

2. सड़क पर बह रहे गंदे पानी की तत्काल निकासी सुनिश्चित की जाए।

3. NH अथॉरिटी की लापरवाही की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

महोदय जी हमें पूर्ण विश्वास है कि आप इस गंभीर जनसमस्या को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेंगे।

इस अवसर पर संध्या साहू, रश्मि साहू, रागनी ठाकुर, संतोषी साहू, साधना साहू, सुलेखा साहू, सुनीता ठाकुर, पुष्पलता सोनी, रतना मरावी, रजना साहू, ज्योति साहू,

तुलसीराम साहू, गरीबा साहू, वीरेंद्र साहू, अनिल साहू, संदीप साहू, रामजी साहू बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now