शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अमरपुर क्षेत्र में विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के द्वारा पंचायत अमरपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं माँ सरस्वती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।प्रथम कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जल्दा मुडिया के ईमली टोला घाट के नीचे से सुरेश के घर की ओर सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। द्वितीय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत किसलपुरी में नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया। तृतीय कार्यक्रम में ग्राम पंचायत परसेल के पोषक ग्राम हथकटा में नवीन आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण, रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा फूलसिंह मरकाम के घर से नानसिंह मरावी के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक धुर्वे ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उन पात्र हितग्राहियों की समस्याएं भी सुनीं, जिन्हें किसी कारणवश योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया था, तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बद्री प्रसाद साहू, अध्यक्ष अनिल साहू, रोहित मरकाम, अन्य जनप्रतिनिधि विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर हर्ष व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार प्रकट किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

