विधायक धुर्वे को करना पड़ा ग्रामीणों की नाराजगी का सामना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेल के पोषक ग्राम पिंडरूखी ऊपर टोला,मुकदम टोला एवं बैगान टोला तक पहुंचना जान जोखिम में डालने के समान हैं , एक दिन जाने में लोग परेशान हो जाते हैं, जहां के ग्रामीणों को प्रतिदिन वही मार्ग से आना जाना पड़ता हैं,
जहां विगत शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भ्रमण में पहुंचे जहां उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा विधायक जिस मार्ग से जाना चाह रहे थे, ग्रामीणों का कहना था कि यहां से आपको नहीं जाने देंगे जहां से गांव के लोग हमेशा चलते हैं, वह सड़क से चले और गांव की समस्या देखें ग्रामीणों की नाराजगी देख विधायक वहीं से लौट गए जिसकी सूचना पुलिस चौकी को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को पुलिस चौकी चलने कहा गया परंतु ग्रामीण का कहना था कि सभी को ले जाना पड़ेगा या स्वयं सुबह पहुंच जाएंगे दूसरे दिन सुबह लगभग 11:00 बजे गांव से महिला पुलिस सैकड़ो की संख्या में पुलिस चौकी पहुंची जिनके कथन दर्ज किए गए
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

