लोधी समाज का गौरव सोनक वर्मा बने जज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
लोधी समाज के साधारण परिवार में जन्में सोनक वर्मा एडवोकेट दिलीप वर्मा के सुपुत्र हैं। वह मूलतः नांदा ब्लॉक अमरपुर के रहने वाले हैं। जोकि वर्तमान में मोहला मानपुर अंम्बागढ़ चौकी के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। सोनक वर्मा शुरू से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे। जिनको लॉ कॉलेज में प्रवेश के पश्चात ही सहपाठी छात्र जज साहब कहने लगे थे। पूर्व में इनका चयन संघ लोक सेवा आयोग से सी.बी.आई. में अभिभाषक पर हुआ और वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल कोलकाता में पदस्थ हैं। जिनका विगत 20 फरवरी को लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ की व्योहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 (विधि एवं विधाई कार्य विभाग द्वारा पत्र क्रमांक/ 333/01/ चयन/ 2026 नवा रायपुर दिनांक 20 फरवरी 2026 को 57 पदों की चयन सूची जारी की गई। जिसमें 19वीं रैंक प्राप्त कर अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में द्वितीय श्रेणी प्राप्त किया हैं। सोनक वर्मा महेंद्र ठाकुर जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी, लोधा, लोधमहासभा जिला डिंडौरी के भतीजे हैं। सोनक वर्मा को उनके परिवारजनों सहित ईष्ट मित्रों द्वारा बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

