जिला अस्पताल डिंडोरी में मनाया गया विश्व श्रवण दिवस, जागरूकता रैली और श्रवण जांच का आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 06 मार्च, 2026
विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शासकीय जिला चिकित्सालय डिंडोरी के ईएनटी विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मौन राष्ट्रगान के साथ की गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सभी को श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश सिंह ठाकुर द्वारा विश्व श्रवण दिवस की थीम पर प्रस्तुति दी गई तथा यूजी विद्यार्थियों को श्रवण हानि की शीघ्र पहचान और उसकी रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत यूजी विद्यार्थियों एवं आमजन के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई। साथ ही जिला चिकित्सालय डिंडोरी में श्रवण जांच का कार्य भी किया गया, जिसमें डॉ. प्रकाश सिंह ठाकुर द्वारा लोगों की श्रवण क्षमता की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
यह कार्यक्रम श्रवण स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमेश सिंह मरावी, हॉस्पिटल प्रबंधक योगेंद्र ऊईके, जिला समन्वयक ओम प्रकाश उरैती, बीपीएम लल्ला यादव, बीसीएम सुनैना द्विवेदी, अनिल हंसराज, नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

