प्रतिबंध के बावजूद किए जा रहे नलकूप खनन शासन प्रशासन की शख्ती पर उठे सवाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
डिंडौरी जिले को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए नलकूप खनन पर जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर डिंडौरी द्वारा प्रतिबंध लगाया गया हैं। जारी आदेश में यह भी उल्लेख किया गया हैं कि अगर किन्हीं परिस्थितियों में आवश्यक हो तो एसडीएम के अनुमति उपरांत ही नलकूप खनन हो सकता हैं। परंतु अमरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंधौली के पोषक ग्राम छिंदहा में महेंद्र कुमार वास्पे को कृषि विभाग द्वारा नलकूप खनन स्वीकृत हुई हैं। परंतु प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल सकी हैं। फिर भी बगैर अनुमति के मंगलवार को दोपहर में मशीन लगाकर नलकूप खनन किया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा मिली जानकारी अनुसार मौके पर पहुंचते ही मीडिया टीम को देखकर खनन कार्य बंद कर मशीन लेकर भाग खड़े हुए। साथ ही सपोर्ट ट्रक में फैले सामग्री लेकर निकल गया। सूत्रों के अनुसार लोक स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी मौके पर पहुंच कर पंचनामा तैयार किए गए हैं। अब क्या कार्रवाई होती हैं यह तो संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त हो सकता हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

