नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएम हेल्पलाइन में फिसड्डी साबित हुआ जल संसाधन विभाग, कार्यपालन यंत्री एस.के. शर्मा पर गिरी कार्रवाई की गाज – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

सीएम हेल्पलाइन में फिसड्डी साबित हुआ जल संसाधन विभाग, कार्यपालन यंत्री एस.के. शर्मा पर गिरी कार्रवाई की गाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिले के 29 विभागों में सबसे निचले पायदान पर, D श्रेणी में प्रदर्शन—लगातार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरी कार्यप्रणाली

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिला डिण्डोरी में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री  एस.के. शर्मा का प्रदर्शन सबसे खराब दर्ज किया गया है। विभाग ने मात्र 58.86 प्रतिशत वेटेज स्कोर प्राप्त किया, जिसके चलते उसे D श्रेणी में रखा गया है। यह स्थिति जिले के कुल 29 विभागों में सबसे निम्न स्तर की मानी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समय-सीमा बैठक एवं विभागीय समीक्षाओं में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारी द्वारा कार्य में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया। शिकायतों के निराकरण में लगातार ढिलाई और उदासीनता के चलते आमजन की समस्याएं लंबित बनी रहीं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

प्रशासन द्वारा इस गंभीर लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए कार्यपालन यंत्री श्री शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, किंतु निर्धारित समयावधि में उनका जवाब प्राप्त नहीं हुआ। इसे अत्यंत गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए अब उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जा रहा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन जैसे संवेदनशील प्लेटफॉर्म पर लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए भविष्य में ऐसे मामलों में और सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now