प्रतिबंधित उपरांत बिना परमिशन के धड़ल्ले से वन ग्राम झरना घुघरी में नलकूप खनन करते बोरवेल वाहन को वन विभाग ने किया जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
वन ग्राम झरना घुघरी में रात के समय धड़ल्ले से नलकूप खनन करते बोरवेल वाहन को वन विभाग टीम ने जब्त कर किया पुलिस चौकी के हवाले
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले में अवैध नलकूप खनन पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया द्वारा 6 फरवरी 2026 को जिले को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद वन परिक्षेत्र अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झरना घुघरी के वन ग्राम झरना घुघरी में रात के समय अवैध रूप से नलकूप खनन करने की शिकायतें सूत्रों से बार/बार सामने आने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई जानकारी उपरांत वन विभाग अमरपुर टीम के व्दारा मौके में पहुंच कर नलकूप खनन करते मशीन को जब्त कर पुलिस चौकी के सामने लाकर खड़ा किया गया हैं और पुलिस चौकी अमरपुर कों सौंपने की बात की गई हैं , और वाहन के पास किसी प्रकार के नलकूप खनन का कोई परमिशन नहीं रहा हैं , अवैध तरीके से खनन करने की जानकारी में बताया गया हैं

इसी क्रम में 19 मार्च 2026 को विकासखंड अमरपुर के ग्राम पंचायत झरना घुघरी व वन ग्राम झरना घुघरी में रात लगभग सात आठ बजे बिना अनुमति नलकूप खनन करने की शिकायत उपरांत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड डिंडौरी के संबंधित अधिकारियों के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को फोन से संपर्क करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की उदासीनता के चलते धड़ल्ले से बोरवेल वाहन नलकूप खनन करने में सफल रहा जबकि जिला प्रशासन के व्दारा दावा किया जा रहा हैं, कि बिना अनुमति के नलकूप खनन करने की सूचना देने वाले को इनाम घोषित किया गया हैं लेकिन दिन गुरुवार की रात को हीरा सिंह धुर्वे पिता झड़ी सिंह धुर्वे वन ग्राम झरना घुघरी में नलकूप खनन कराया गया हैं, जिसकी जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों से लेकर अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को फोन से जानकारी दी गई लेकिन मौके पर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के व्दारा न तो मौके पर पहुंचे और ना तो अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया जिला प्रशासन के आदेशों का खुलीं उल्लंघन करते हुए धड़ल्ले के साथ नलकूप खनन किया गया इस प्रकार की संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही रवैया के आगे नलकूप खनन करने वालों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहा हैं, आय दिनों अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद भी बीना परमिशन के अवैध रूप से क्षेत्र में नलकूप खनन का कार्य फल फूल रहा हैं , बैसे मामले की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंच चुकी हैं, वन विभाग अमरपुर टीम के व्दारा नलकूप खनन करते मशीन को जब्त कर पुलिस चौकी को सुपुर्द करने की बात किया गया हैं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड डिंडौरी के संबंधित अधिकारियों जानकारी चाही गई जानकारी में कारवाई कों लेकर अपना पल्ले झाड़ रहे हैं ऐसे में कैसे की होगी आगे की कार्रवाई देखना होगा
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट एवं भूजल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति नलकूप खनन पूर्णतः प्रतिबंधित है। नलकूप खनन के लिए पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को आवेदन प्रस्तुत करना तथा आवश्यक होने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अनुशंसा प्राप्त कर अनुमति लेना अनिवार्य है।
जिला प्रशासन ने यह भी घोषणा की है कि अवैध नलकूप खनन की सूचना देने वाले व्यक्तियों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की हैं , कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को फोन पर सूचना देने पर उदासीनता सामने देखने को मिलता हैं, ये दावा सब सवाल के घेरे में हैं
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

