नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध झोलाछाप क्लीनिक पर चला छापामार कार्रवाई , एक सील—अन्य संचालक फरार – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

अवैध झोलाछाप क्लीनिक पर चला छापामार कार्रवाई , एक सील—अन्य संचालक फरार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले के ब्लाक मुख्यालय अमरपुर में साप्ताहिक हाट बाजार के दिन नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई की खबर मिलते ही कई संचालक अपने-अपने क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

टीम जब डॉक्टर प्रणव मंडल के क्लीनिक पर पहुंची तो निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। बताया गया कि क्लीनिक में रखी दवाइयों और उपचार संबंधी रिकॉर्ड वैध नहीं पाए गए। इस पर कार्रवाई करते हुए दवाइयां, सिरप और अन्य चिकित्सा सामग्री जब्त कर पुलिस चौकी में जमा कराई गई तथा क्लीनिक को सील कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी इसी क्लीनिक पर सीलिंग की कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन कुछ ही दिनों में पुनः संचालन शुरू हो गया था। इससे प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल उपचार के अभाव और सरकारी अस्पतालों की धीमी व्यवस्था के कारण लोग मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों पर निर्भर रहते हैं। कई मामलों में ये बिना वैध डिग्री के इलाज कर रहे हैं, जिससे गंभीर खतरे भी बने रहते हैं।

प्रशासन का कहना है कि ऐसे अवैध क्लीनिकों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now