मुख्य सचिव ने की जिले की कानून-व्यवस्था और सुशासन की उच्च स्तरीय समीक्षा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी 26 मार्च, 2026
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक लेकर कृषि, पेयजल, कानून व्यवस्था, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में खाद-बीज वितरण, प्राकृतिक खेती, सिंचाई विस्तार, गेहूं उपार्जन, एलपीजी व पेयजल व्यवस्था पर जोर दिया गया। साथ ही लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, सीएम हेल्पलाइन व ई-सेवा पोर्टल के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए गए।
जल गंगा अभियान, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं एनसीओआरडी बैठकों को नियमित करने पर भी बल दिया गया। अधिकारियों को योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन, सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

