नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बस ने मारी ऑटो को टक्कर , घायलों को एसडीएम ने पहुचाया अस्पताल ,दो लोग डिंडौरी रिफर बाल बाल बची 10 महीने की बच्ची शिवानी – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

बस ने मारी ऑटो को टक्कर , घायलों को एसडीएम ने पहुचाया अस्पताल ,दो लोग डिंडौरी रिफर बाल बाल बची 10 महीने की बच्ची शिवानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

गाड़ासरई , गुरुवार की शाम गाड़ासरई के आगे बरगांव में एक बस ने ऑटो को ओभरटेक करते हुए टक्कर मार दी ,और बस मौके से फरार हो गई , जानकारी के अनुसार ग्राम बेनीवारी नरदहा से ऑटो में ग्राम कोडिया जा रहे थे , वही गाड़ासरई से एक बस डिंडौरी की ओर जा रही थी, बस ऑटो ओभरटेक करते बरगांव में टक्कर मार दी ,जिससे ऑटो सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई ,और उसमें बैठे 7 वर्षीय सूरजमति तितरी बाई उम्र 48 वर्ष भान सिंग आर्मो ,कुन्ती बाई यादव उम्र लगभग 30 वर्ष को सिर में गहरी चोट आई हैं, घटना के समय बजाग एसडीएम रामबाबू देवांगन डिंडौरी निकल रहे थे, जिन्होंने तत्काल घटना स्थल पर रुककर सभी घायलों को अपनी गाड़ी में गाड़ासरई के स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया , फिर डिंडौरी को रवाना हुए,

 

 

कई बार घायलों के लिए मददगार साबित हुए एसडीएम

 

इससे पहले कुछ महीनों पहले बरगांव दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए थे, इत्तेफाक उस घटना के समय भी एसडीएम साहब अपनी डियूटी बजाग जा रहे थे, और घटना उनके सामने हुई थी, तब उन्होंने ने घायलों को गाड़ासरई अस्पताल पहुंचाया था, तब घायलों को तुरंत उपचार मिल सका ,

 

वही आज की घटना में मात्र 10 महीने की शिवानी यादव बाल बाल बच गई , छोटी सी बच्ची के नाक में खरोंच आई हैं ,वही सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रैफर किया गया है

घटना की जानकारी पाकर गाड़ासरई पुलिस अस्पताल पहुचकर जाँच शुरू कर दी है,,,,

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now