नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डिण्डौरी में यात्री वाहनों की सघन जांच, दो बसें जब्त – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

डिण्डौरी में यात्री वाहनों की सघन जांच, दो बसें जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 01 अप्रैल, 2026

एसडीएम डिण्डौरी के निर्देशन में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से यात्री वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्यवाही के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही की गई।

जांच के दौरान बिना परमिट एवं बकाया टैक्स के साथ संचालित हो रही बस वाहन क्रमांक सीजी 14 पी 0129, वाहन मालिक धनंजय तिवारी का कुल 1,72,268 रुपए टैक्स बकाया पाया गया। इसी प्रकार वाहन क्रमांक एमपी 52 पी 0112, वाहन मालिक आकाश केशवानी का 34,472 रुपए टैक्स बकाया पाया गया।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने एवं बिना वैध परमिट के संचालन के कारण दोनों वाहनों को जब्त कर थाना कोतवाली में खड़ा कराया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्री सुरक्षा एवं नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। वाहन संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने समस्त दस्तावेज पूर्ण रखें एवं नियमानुसार ही वाहनों का संचालन करें, अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम डिंडौरी भारती मेरावी, तहसीलदार रामप्रसाद मार्को, नायब तहसीलदार शशांक शेण्डे, आरटीओ अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now