अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चक्का जाम, दो घंटे आवागमन ठप
oplus_132096
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नवनिर्मित महाविद्यालय भवन एक वर्ष पूर्व तैयार होने के बाबजूद पुरानी जर्जर भवन में संचालित हो रहे हैं, कक्षाएं आरोप लगाकर सड़क जाम
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
डिंडोरी। शासकीय महाविद्यालय अमरपुर के छात्रों ने मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार के दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान यात्रियों और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
छात्रों का मुख्य आरोप था कि महाविद्यालय का नवनिर्मित भवन एक वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार हो चुका है, इसके बावजूद अब तक उसका हस्तांतरण नहीं किया गया है। वर्तमान में जर्जर हाई स्कूल भवन में कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिससे छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने नए भवन में शीघ्र कक्षाएं शुरू करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान यह मुद्दा भी उठा कि भवन का लोकार्पण जनप्रतिनिधि द्वारा ही क्यों किया जाए, जबकि छात्रों का कहना था कि किसी उत्कृष्ट छात्र के हाथों लोकार्पण कराकर पढ़ाई शुरू कराई जा सकती है।
मौके पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शैलेश गौर, थाना प्रभारी समनापुर हरिशंकर तिवारी और चौकी प्रभारी अमरपुर संतोष यादव पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाइश दी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त किया गया।
विद्यार्थी परिषद ने एसडीएम डिंडोरी के नाम ज्ञापन सौंपकर नए भवन का शीघ्र लोकार्पण व हस्तांतरण करने तथा कबड्डी खेलने वाले छात्रों के लिए मैदान में मिट्टी की व्यवस्था कराने की मांग की है। प्रशासन ने कहा कि चक्का जाम की पूर्व सूचना नहीं थी, जिससे अचानक स्थिति बनने पर व्यवस्था प्रभावित हुई।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

