ग्रामीणों ने जनसुनवाई में उपस्थित होकर नवीन शाला भवन निर्माण की स्वीकृति कराने का किये मांग
oplus_132096
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले के जनपद पंचायत समनापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रिया के भालापुरी शिकारी टोला का मामला सामने आया हैं, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में उपस्थित होकर मांग किया गया हैं, आवेदन में लिखा हैं, जो इस प्रकार से हैं, शासकीय प्राथमिक शाला शिकारी टोला का भवन शासन के आदेश अनुसार डिस्मेंटल करा दिया गया हैं हमारी बसाहट में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला भवन विहीन हो गया हैं , व्यवस्था की दृष्टि से हम सभी पालकों ने मिलकर पिछले दो वर्षों से छप्पर बनाया हैं , उसी में विद्यालय संचालित किया जा रहा हैं, जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं, भवन डिस्मेंटल के पहले नया भवन स्वीकृत किया जाना चाहिए था जिसमें डिस्मेंटल के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाता किंतु भवन डिस्मेंटल के बाद अभी तक कोई पता नहीं हैं, कि बच्चों को कब नया भवन मिलेगा या हमारे गरीब बच्चों को कभी नया भवन मिलेगा भी या नहीं अभी वर्तमान समय में तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच बच्चे छप्पर के नीचे बैठकर अध्ययन कर रहे हैं , जिसमें उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा हैं, और 2 महीने बाद पुन: बारिश शुरू हो जाएगी जिससे बच्चों को फिर अध्ययन कार्य में परेशानी होगी विद्यालय की दर्ज संख्या 50 से अधिक हैं , यदि ऐसा स्थिति में कोई अप्रिय घटना घटती हैं, तो जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ग्रामीणों ने आवेदन निवेदन करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला शिकारी टोला में शीघ्र नया शाला भवन स्वीकृत कर निर्माण कार्य कराने की मांग किया गया हैं, ताकि हमारे गरीब परिवारों के बच्चों का जीवन सुरक्षित हो जिससे वे अपने आने वाले भविष्य को सवार सके और उनका भविष्य उज्जवल हो
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

