नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, आरोपियो की गिरफतारी एवं चोरी का माल बरामद, चोरी के 05 प्रकरणो का खुलासा – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, आरोपियो की गिरफतारी एवं चोरी का माल बरामद, चोरी के 05 प्रकरणो का खुलासा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी दिनांक : 08.04.2026

 

थाना कोतवाली डिण्‍डौरी पुलिस को चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने मे बडी सफलता प्राप्‍त हुयी है,  पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी वाहनी सिंह, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी  अमित वर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डिण्‍डौरी  सतीश द्विवेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्‍व मे गठित टीम द्वारा विगत कुछ माह मे अलग- अलग स्‍थानो मे हुयी चोरी के प्रकरणो मे कार्यवाही करते हुये आरोपी इरफान खान पिता गुलमोहन खान उम्र 19 साल निवासी ग्राम मुडकी एवं एक बाल अपचारी के कब्‍जे से चोरी की गयी 05 मोटर साईकिल (MP52MC9874, MP20ME8563, MP52MD6640, MP52MD6132, एवं एक अन्‍य)एवं सोने चांदी के जेवर (सोने के पेंडल 02 नग, सोने की लोंग 01 नग, हाथो के छलबल चांदी के, चांदी की पायल मोटी वाली ) जप्‍त की गयी है । उक्‍त मशरूका थाना कोतवाली डिण्‍डौरी के अलग- अलग अपराधो मे वांछित था, जिसे आरोपीगण उपरोक्‍त के कब्‍जे से जप्‍त किया गया है । आरोपीगण द्वारा विगत कुछ माह से लगातार देहात क्षेत्रो मे बाहर खडे वाहनो को निशाना बनाया जाकर उन्‍हे चोरी किया जाता था, आरोपीगण चोरी करने के बाद वाहनो कर रंग बदलकर उन्‍हे बेचने की फिराक मे थे तभी कोतवाली डिण्‍डौरी पुलिस द्वारा आरोपीगण को गिरफतार कर उनके कब्‍जे से चोरी गया मशरूका जप्‍त किया गया है । आरोपीगण से जप्‍त वाहनो मे 04 वाहन थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुयी चोरी से संबंधित एवं अन्‍य 01 मोटरसाईकिल के मालिको की पता तलाश की जा रही है ।

जप्‍ती मशरूका

1- 05 नग मोटर साईकिल कीमती करीब 4,10,000 रूपये ।

2- सोने चांदी के जेवर (सोने के पेंडल 02 नग, सोने की लोंग 01 नग, हाथो के छलबल चांदी के, चांदी की पायल मोटी वाली ) कीमती करीब 1,08,000 रूपये

3- कुल मशरूका कीमती करीब 5,18,000 रूपये ।

 

उक्‍त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उनि भिपेंद्र पाठक, सउनि अखिलेश श्रीवास, सउनि दिलीप झारिया, प्रआर 318 देवेंद्र पटले, 173 दिलीप पटेल, 293 भूपेंद्र यादव, 151 दीपक पटेल आरक्षक 332 श्‍याम तिवारी, 330 हेमंत झारिया, 60 कैलाश द्विवेदी, 211 सतेंद्र डहेरिया, 362 आशीष घरडे एवं तकनीकी सेल से प्रआर 202 मुकेश प्रधान की विशेष भूमिका रही ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now