नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध शराब के खिलाफ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बलेनो कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

अवैध शराब के खिलाफ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बलेनो कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडोरी दिनांक 10/04/2026

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डिण्डौरी  सतीश द्विवेदी के निर्देशन में जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को दिनांक 09/04/2026 एवं 10/04/2026 की मध्य रात्रि में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर रंग की बलेनो कार (क्रमांक MP 20 ZZ 3373) में एक व्यक्ति जबलपुर रोड से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर डिण्डौरी की ओर आ रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा मस्जिद मोहल्ला क्षेत्र में घेराबंदी की गई, जहां से आरोपी अर्पित चौकसे (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम कछराटोला, थाना करनपठार को गिरफ्तार किया गया।

जप्ती विवरण:

एक सिल्वर रंग की बलेनो कार (कीमत लगभग ₹10,00,000)

दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹1,30,000)

नगद राशि ₹1,700

12 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 101.880 लीटर, कीमत लगभग ₹94,888)

कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹12,26,588 आँका गया है।

पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध शराब के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिससे इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

उल्लेखनीय योगदान:

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य—सउनि दिलीप झारिया, प्रआर देवेन्द्र पटले, हनुमान सिंह, दिलीप पटेल, आरक्षक श्याम तिवारी, सतेन्द्र डहेरिया, विशाल पटेल, प्रवेश पटेल, दिलीप सनोडिया, अवशीष पटेल एवं आशीष घरडे की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस का संदेश:

डिण्डौरी पुलिस अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now