टीईटी परीक्षा के विरोध में अमरपुर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा बैनर तले सामूहिक धरना प्रदर्शन रैली निकाल कर नायाब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले के ब्लाक मुख्यालय अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत समस्त अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के व्दारा TET परीक्षा के विरोध में दिन शनिवार को ब्लाक मुख्यालय अमरपुर में सामूहिक धरना प्रदर्शन रैली निकाल कर नायाब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम से सौंपे ज्ञापन

सौंपे ज्ञापन में लिखा हैं कि
ब्लाक मुख्यालय अमरपुर में दिन शनिवार को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के व्दारा धरना प्रदर्शन रैली निकाल कर नायाब तहसीलदार अमरपुर कों मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपकर लिखा हैं कि मध्य प्रदेश के समस्त अध्यापक शिक्षक संर्वग संगठनों ने मिलकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैनर तले सामूहिक प्रदर्शन का निर्णय निम्न मांगों को लेकर आयोजित किया है RTE अधिनियम 2009 अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य होने के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1 सितंबर 2025 को दिए गए फैसले में मध्य प्रदेश सरकार शिक्षकों का पक्ष पुनर्विचार याचिका के माध्यम से रखें एवं लोक शिक्षण संचनालय भोपाल द्वारा दिनांक 3 मार्च 2026 को जारी आदेश को भी सरकार प्रभाव से निरस्त करें अध्यापक संवर्ग से नवीन शैक्षणिक संपर्क में 1 जुलाई 2018 से नियुक्त शिक्षक को क्रमोन्नक्ति – पदोन्नति के सम्मान ही ग्रेच्युटी पेंशन की पात्रता में सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करते हुए कोष एवं लेखा विभाग की आईएफएमएस पोर्टल पर प्रविष्टि नियुक्ति दिनांक 1 जुलाई 2018 को विलोपित कर सेवा में भर्ती की वास्तविक प्रथम नियुक्ति दिनांक की प्रविष्टि किया जाना अतः श्रीमान से अनुरोध है कि टीईटी परीक्षा आदेश में मध्य प्रदेश के शिक्षकों की रोजी-रोटी छिन जाने की डर सम्मानित तनाव से गहरी मानसिक अपवाद में है 5 लाख शिक्षकों के परिवार पर रोजी-रोटी छिनने का संकट आने से जनहानि हो सकती है आरटीई अधिनियम लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से छूट प्रदान करने एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना करते हुए ग्रेच्युटी व पेंशन की पात्रता का आदेश प्रदान करने की कृपा करें अन्यथा की स्थिति में राजधानी भोपाल में 18 अप्रैल 2026 को प्रदेश के समस्त अध्यापक शिक्षकों द्वारा महा धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

