नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रत्येक रविवार नर्मदा घाटों पर श्रमदान अनिवार्य, विभागों को सौंपी जिम्मेदारी – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

प्रत्येक रविवार नर्मदा घाटों पर श्रमदान अनिवार्य, विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

नर्मदा नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार अब प्रत्येक रविवार सुबह 6 बजे डिण्डौरी नगर के सभी प्रमुख घाटों पर विभिन्न विभागों द्वारा अनिवार्य रूप से श्रमदान किया जाएगा।

 

जारी आदेश के अनुसार पुलिस, वन विभाग, आदिवासी विकास, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, पशु चिकित्सा सहित अन्य विभागों को अलग-अलग घाटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी विभागों के जिला प्रमुख अपने अमले के साथ मौके पर उपस्थित रहकर साफ-सफाई कार्य सुनिश्चित करेंगे।

 

भवतारणी मंदिर घाट, जोगी टिकरिया घाट, इमली कुटी घाट, अंबेडकर घाट, शंकर घाट, रहली मोहल्ला घाट, पुराना बस स्टैंड घाट, डेम घाट एवं शांतिनगर स्थित शिव मंदिर घाट सहित विभिन्न घाटों पर यह श्रमदान किया जाएगा।

 

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभाग स्वयं सफाई सामग्री एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करेंगे। साथ ही नगर परिषद द्वारा सफाई कर्मचारी और कचरा वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी तथा प्रत्येक सप्ताह किसी एक वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

 

जिला प्रशासन ने इस पहल में जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी सक्रिय सहभागिता की अपील की है, ताकि “जल गंगा संवर्धन अभियान” को सफल बनाया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now