देश भक्ति में सराबोर अमरपुर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
स्वतंत्रता दिवस की 80 वें वर्षगांठ में देश भक्ति का जज्बा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत में और भी अनेक शासकीय अर्ध्दशासकीय संस्थाओं में निर्धारित समय अनुसार प्रातः 7:30 बजे ध्वजारोहण किया गया जनपद पंचायत में हन्नु सिंह पट्टा अध्यक्ष जनपद पंचायत, संदीपनी विद्यालय में प्राचार्य प्रदीप सुरीन, पुलिस चौकी में संतोष यादव चौकी प्रभारी, बाल विकास विद्या मंदिर में महेंद्र ठाकुर , रानी अवंती बाई चौक में संजय जघेला, जय स्तंभ में अनिल मिश्रा आदि लोगों ने ध्वजारोहण किया मुख्य समारोह सांदीपनी विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ जहां सर्वप्रथम मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण सुनने के बाद सरस्वती पूजन अतिथियों स्वागत उपरांत शालेय छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम में कुल 11 प्रस्तुतियों में निर्णय अनुसार अमर ज्योति विद्यालय को प्रथम इंग्लिश मीडियम बालक आश्रम द्वितीय एवं कस्तूरबा कन्या छात्रावास अमरपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया सील्ड संस्थाओं में रखा जाएगा एवं छात्रों को मिष्ठान वितरण कर सभा का समापन किया गया
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

