रानी के गढ़ रामगढ़ में मनाया गया जन्म जयंती
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
रामगढ़ की रानी वीरांगना अवंती बाई की जन्म जयंती 16 अगस्त को निर्धारित समय 11 बजे महेंद्र ठाकुर अध्यक्ष अखिल भारतीय लोधी, लोधा, लोध महासभा जिला डिंडौरी के नेतृत्व में पूरे गांव की महिला, पुरुष आमंत्रित अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में रानी के शौर्य एवं साहस को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय समिति द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष 16 अगस्त जन्म जयंती एवं 20 मार्च शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई कि स्मारक स्थल पर निर्मित सीमेंट की मूर्ति जोकि 1988 में निर्माण किया गया। परंतु अब तक अनावरण ना होने से मूर्ति खंडित हुई और कई बार मरम्मत कार्य किया गया। समिति द्वारा अष्टधातु की मूर्ति लगाने निवेदन किया गया हैं। परंतु शासन का ध्यान इस ओर बहुत लंबे समय बीत जाने के बावजूद आकृष्ट नहीं हो सका हैं। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच वंदना ठाकुर, समिति उपाध्यक्ष अमरु सिंह ठाकुर, गजराज सिंह महदेले, शील महदेले, जी एस ठाकुर, लोधी महासभा ब्लॉक अध्यक्ष आशीष ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, लोमेश्वर ठाकुर, सतेंद्र ठाकुर, अमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीना बर्मन, चमेली बर्मन, चंद्रकला बर्मन, वंदना ठाकुर, राम बाई यादव, कृष्णा बाई ठाकुर, खुमान सिंह ठाकुर, श्याम कुमार बर्मन, परम लाल विश्वकर्मा, राम लाल विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

