विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने शासकीय स्नातक महाविद्यालय एवं आदर्श महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
डिंडौरी : 13 फरवरी, 2025
विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने शहपुरा स्थित शासकीय स्नातक महाविद्यालय एवं आदर्श महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर होने के बाद भी खेल शिक्षक जितेंद्र राजपूत अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों ने ने भी विधायक विधायक धुर्वे ने चर्चा कर खेल शिक्षक जितेंद्र राजपूत की कार्य प्रणाली की जानकारी ली, जिस पर विद्यार्थियों ने लापरवाही की शिकायत की। विधायक धुर्वे ने जल्द कार्यवाही करवा समस्या का निराकरण करने की बात कही। इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, भजन चक्रवर्ती,डॉ श्वेता जैन, हिरेंद्र मरावी, नितिन गुप्ता, नीरज राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

