भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम तेज हवा तूफान के साथ झमाझम बारिश साथ गिरें ओले
oplus_131072
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
तेज हवा तूफान के साथ झमाझम बारिश के साथ गिरें ओले से किसान परेशान
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले में कुछ दिनों से बादल छाए रहते हैं, और कहीं कहीं तेज हवा तूफान के साथ साथ बूंदा बांदी भी होता रहा हैं , दिन रविवार को अचानक अमरपुर एवं अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ जमकर बारिश हुई, इससे मौसम सुहाना हो गया, रविवार को दोपहर 0 3 से 04 बजे तक करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई, साथ ही ओले भी गिरे , इससे मौसम में अचानक तब्दीली आ गई, विदित हो कि क्षेत्र के लोग गर्मी से परेशान थे, बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम अचानक सुहाना हो जाने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली हें , लेकिन यह बारिश किसानों के लिए सबसे बड़ी मुसीबतें बनी हुई हैं, इस समय किसानों के खेतों में फसलों की कटाई और खलिहानों में गहाई मिसाई चल रहे हैं, तेज हवा तूफान बारिश के गिरें ओले से किसान परेशान हैं, बारिश के साथ आयी आंधी तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ की डालियां गिर गयी हैं, राहत की बात यह रही की आंधी तूफान के कारण किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, बारिश के कारण तापमान में कमी आई है ,
तेज हवा-पानी के साथ गिरे ओले
अमरपुर क्षेत्र में रविवार को दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी-पानी के साथ ओले भी गिरे, आंधी और ओलावृष्टि में रास्ते में लोग परेशान हो गए हैं, बारिश से मौसम सुहाना हो गया , दिन के करीब 3 बजे से बारिश शुरू हुई , हवा तूफान से कुछ घरों का शेड भी उड़ गये हैं, वहीं कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर गयी, मौसम में आये इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली, ओलावृष्टि से खेत में लगी सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है, अभी भी मौसम साफ नही हुआ हैं, बिजली चमक रही हैं और बादल गरज रहा हैं , कहीं बूंदा बांदी तो कहीं तेज हवा तूफान का माहौल बना हुआ हैं, कहीं भी कभी भी तेज हवा तूफान के साथ – साथ बारिश के साथ गिर सकतें हैं , ओले मौसम को देखते हुए रहें सावधान
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

